1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 8 अप्रैल से नवदुर्गा पूजा का होगा आरंभ,जानिए इस बार क्‍यों हैं खास ?

8 अप्रैल से नवदुर्गा पूजा का होगा आरंभ,जानिए इस बार क्‍यों हैं खास ?

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 02, 2016 05:30 pm IST,  Updated : Apr 02, 2016 05:40 pm IST

नवरात्र का हर व्यक्ति के लिए एक अलग महत्व है ये एक हिन्दू पर्व है। नवरात्रि एक हिन्दी शब्द है जिसका अर्थ है....

navratra puja- India TV Hindi
navratra puja

धर्म डेस्‍क : नवरात्र का हर व्यक्ति के लिए एक अलग महत्व है ये एक हिन्दू पर्व है। नवरात्रि एक हिन्दी शब्द है जिसका अर्थ है नौ रातें।इन नौ रातों और दस दिनों के दौरान देवी के नौ रूपो की पूजा की जाती है। पौष, चैत्र, आषाढ, अश्विन प्रतिपदा से नवमी तक मनाया जाता है।

 
नवदुर्गा  पूजा क्‍या है ?
नवरात्रि के नौ रातों में तीन देवियों - महालक्ष्मी, सरस्वती और दुर्गा के नौ स्वरुपों की पूजा होती है जिन्हें नवदुर्गा कहते हैं। इन नौ रातों और दस दिनों के दौरान,  देवी के नौ रूपों की पूजा की जाती है। दुर्गा का मतलब जीवन के दुख को हटानेवाली होता है। नवरात्रि एक महत्वपूर्ण प्रमुख त्योहार है जिसे पूरे भारत में महान उत्साह के साथ मनाया जाता है।
 
नवरात्रि इस बार खुशहाली लाएगी जानिए क्‍यों ?

 
चैत्र(वासंतिक) नवरात्र
इस बार आठ अप्रैल को शुरू होगें। इस बार नवरात्र में तृतीया तिथि की कमी होने से देवी की अराधना आठ दिन की कि जाएगी। इस बार चैत्र नवरात्र के सात दिन सुयोग रहेगें। शुक्रवार को कुमार योग व सर्वार्थ सिद्धि योग से नवरात्र की शुरुआत श्रेष्ठ व समृद्धि कारक होगी। सूर्य और चंद्रमा की गति के कारण नवरात्र इस बार खुशहाली लाएंगे।

ये भी पढ़े

 अष्‍टमी पर बन रहा गुरु पुष्‍प योग है सबसे खास

5 अप्रैल को रामनवमी का पर्व मनाया जाएगा, इसी दिन नवरात्र उत्थापन भी होंगे। 14 अप्रेल को अष्टमी पर बन रहा गुरु पुष्य योग भी उन्नतिकारक रहेगा। ज्योतिषाचार्य  के अनुसार नवरात्र में सात दिन रहने वाले सुयोग में शुभ कार्य का आरम्भ, वाहन व स्वर्णाभूषण की खरीद, प्रॉपर्टी का लेन-देन श्रेष्ठ रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़े घट स्थापना मुहूर्त

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल