1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. अक्टूबर: इस माह दो ग्रह कर रहे है राशि परिवर्तन, इन राशियों पर रहेगा भारी

अक्टूबर: इस माह दो ग्रह कर रहे है राशि परिवर्तन, इन राशियों पर रहेगा भारी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 04, 2016 03:15 pm IST,  Updated : Oct 04, 2016 03:15 pm IST

धर्म डेस्क: इस माह के पहले सप्ताह उत्तरार्ध सूर्य और बुध राशि बदलकर तुला राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इसके साथ ही यह माह नवरात्र जैसे पवित्र पर्व के साथ शुरु हुआ है। जिसके

मीन राशि
मीन राशि

मीन राशि
माह के पहले सप्ताह दौरान प्रोपर्टी के क्रय-विक्रय का काम होगा। पैतृक जायदाद के मामले सुलझने की आशा रख सकते हैं। माता के साथ उत्तम समय व्यतीत कर सकते हैं। उनकी स्वास्थ्य में भी उल्लेखनीय सुधार आएगा।

आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता भी दूर होगी। दूसरे सप्ताह दौरान भाई-बहन के साथ संबंधों में सुधार आएगा। आपके पिता को अभी तक कोई तकलीफ होगी तो उसमें भी कमी आएगी। जो लोग कमीशन, ट्रेवलिंग, ट्रांसपोर्ट, लेखन, कम्युनिकेशन, सायबर कैफे और कुरियर आदि जैसे व्यवसाय में हैं उन्हें इस समय खूब लाभ प्राप्त होगा।

पूर्वार्ध के अंत में थोड़ी विपरीत स्थिति का सामना करना पड़ेगा। तीसरे सप्ताह के दौरान आपके स्वास्थ्य की चिंता में भी वृद्धि हो सकती है। विशेषकर सिरदर्द, रक्त संबंधी बीमारियों होने की प्रबल संभावना रहेगी। थोड़े समय के लिए आपको जमीन-मकान-वाहन आदि के क्रय-विक्रय से लाभ प्राप्त नहीं होगा।

माह के अंतिम सप्ताह दौरान वर्तमान समय में पड़ोसी और काम के स्थान पर निकट बैठने वाले लोगों से आपकी घनिष्ठता होगी और उनसे कुछ नया सीखने को मिलेगा। किसी छोटे समूह मिलन कार्यक्रम का आयोजन करके आप दूसरों के अधिक निकट आने का प्रयास करेंगे। आपके आसपास ही कहीं रहने वाले विपरीत लिंग वाले व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध की शुरूआत होन की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।

टिप्सः हर रोज गुड़ खाकर घर से बाहर निकलें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल