1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. जानिए, 11 जुलाई से 17 जुलाई के बीच के दिन राशिनुसार आपके लिए अच्छे होगे या बुरे

जानिए, 11 जुलाई से 17 जुलाई के बीच के दिन राशिनुसार आपके लिए अच्छे होगे या बुरे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 11, 2016 07:00 pm IST,  Updated : Jul 11, 2016 07:16 pm IST

यह सप्ताह हर राशि के जातकों के जीवन में कुछ न कुछ बदलाव लाएगा। जैसे कि किसी जातक को नौकरी, बिजनेस आदि में तरक्की मिल सकती हैं। इस सप्ताह तीन ग्रह बुध, शुक्र और शनि आपकी राशि परवर्तित करने वाले है। जिसके कारण कुछ राशि में शुभ..जानिए

कर्क राशि
कर्क राशि

कर्क राशि
यह सप्ताह कुल मिलाकर आपके लिए शुभ रहेगा। विशेषकर शुरूआती और मध्यभाग आपके लिए सभी प्रकार से उत्तम रहेगा। अभी गुरू और राहु आंशिक युति में हैं परंतु एक दूसरे से दूर होने से अभी आप के सभी कामों में विघ्न कम होंगे।

परिवार तथा जीवन साथी के साथ भी सुखमय समय व्यतीत करेंगे। आपके आर्थिक तथा उधार वसूली के सभी काम अच्छी तरह पूरे होंगे। एक बात याद रखें कि इस पूरे वर्ष आप शेयर बाजार में जोखिम न उठाएं अन्यथा लाख के हजार होते समय नहीं लगेगा।

नौकरी में अपनी कुशलता से प्रगति कर सकेंगे। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम काज से प्रभावित होंगे जिसका लाभ आपको वेतन में बढ़ोत्तरी या इंसेंटिव के रूप में मिलेगा। पिछले थोड़े समय से नौकरी में सहकर्मियों के कारण जो तकलीफ हो रही थी वह भी दूर होगी।

जीवनसाथी के साथ भी मधुर क्षणों का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। प्रिय व्यक्ति के सामने प्रेम प्रस्ताव रखने अथवा डेटिंग पर जाने के लिए अनुकूल समय है। आप मित्र मंडली के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं। सप्ताह के अंतिम दो दिन आप को व्यथा-चिंता-उपाधि रहेगी और स्वास्थ्य को लेकर शिकायत रहेगी। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों में भी मधुरता कम होगी।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशिय़ों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल