1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. बुध सिंह राशि में किया प्रवेश, जानिए आपकी राशि में क्या होगा असर

बुध सिंह राशि में किया प्रवेश, जानिए आपकी राशि में क्या होगा असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 25, 2016 09:52 pm IST,  Updated : Jul 27, 2016 09:59 pm IST

इस सप्ताह बुध राशि बदलकर सिंह राशि में प्रवेश कर रहा है। जिसके कारण शुरुआत के दिन कुछ राशि के जातकों के लिए तकलीफ और मुसीबतें ला सकता हैं। इसके साथ ही बेकार का खर्च, दापत्यं जीवन में उथल-पुथल मची रहेगी। जानिए आपका कैसा रहेगा ये सप्ताह...

धनु राशि
Image Source : PTIधनु राशि

धनु राशि
इस सप्ताह बुध राशि बदलकर सिंह राशि में प्रवेश कर रहा है। यह राशि परिवर्तन व्यापार में आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। जीवन साथी भी आपके लिए भाग्यशाली सिद्ध होगा। उनकी ओर से मिली मदद आपको भविष्य में बड़ा लाभ करा सकती है।

परंतु, एक बात का ध्यान रखें कि आवश्यकता से अधिक लालच आप के लिए तकलीफदायक हो सकता है। इस सप्ताह की शुरूआत में आपके चतुर्थ भाव से चंद्र गुजरेगा। यह समय गुरू के राहु से दूर जाने के कारण आपको अल्प शुभ फल प्रदान करेगा। इसलिए अभी प्रोपर्टी के काम, जमीन, खेती, कृषि पैदावारी और औजार आदि से लाभ का विचार कर सकते हैं।

माता की तबीयत में भी धीरे-धीरे सुधार आएगा। आप किसी उलझन में हो तो वह अभी कम होगी। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह शुभ फल देता दिखाई दे रहा है। हालांकि, कदाचित पढ़ाई के लिए आपके बाहर जाने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।

वर्तमान समय में उच्च अध्ययन के लिए विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए अच्छा योग बन रहा है। मास्टर डिग्री में अध्ययनरत जातकों को आरंभ में एकाद अड़चनें आ सकती हैं। प्रेम संबंधों में तनाव रहने की संभावना है। सप्ताह के अंतिम 3 दिनों में आमदनी की मात्रा बढ़ सकती है।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल