1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. बुध सिंह राशि में किया प्रवेश, जानिए आपकी राशि में क्या होगा असर

बुध सिंह राशि में किया प्रवेश, जानिए आपकी राशि में क्या होगा असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 25, 2016 09:52 pm IST,  Updated : Jul 27, 2016 09:59 pm IST

इस सप्ताह बुध राशि बदलकर सिंह राशि में प्रवेश कर रहा है। जिसके कारण शुरुआत के दिन कुछ राशि के जातकों के लिए तकलीफ और मुसीबतें ला सकता हैं। इसके साथ ही बेकार का खर्च, दापत्यं जीवन में उथल-पुथल मची रहेगी। जानिए आपका कैसा रहेगा ये सप्ताह...

वृश्चिक राशि
Image Source : PTIवृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि
इस सप्ताह बुध राशि बदलकर सिंह राशि में प्रवेश कर रहा है। जो आप को शुभ फल प्रदान करेगा परंतु थोड़ी लालच अथवा स्वार्थ की मात्रा बढ़ेगी। ध्यान रखें अथवा आने वाले तीन महीनों के दौरान लालच में आकर ऐसा कोई काम न कर बैठें कि जिससे आपके यश-मान-प्रतिष्ठा को हानि हो।

वैसे भी आप के कर्म स्थान में राहु का गोचर वर्ष के अंत तक रहने वाला है, जो आपकी सार्वजनिक प्रतिष्ठा को हानि पहुँचा सकता है। जो लोग सरकारी नौकरी में हैं, उनके लिए भी विशेषकर ऐसी छोटी भूल प्रमोशन के बदले मुसीबत के गड्डे में धकेल सकती है। इस सप्ताह आपके आर्थिक मोर्चे पर लेन देन के बड़े कार्य पूरे हो सकेंगे।

मौसा पक्ष से कोई शुभ समाचार आएगा अथवा अच्छा लाभ हो सकता है। कमीशन, दलाली, एजेंसी, बीमा संबंधित कार्य, बैंकिंग आदि से जुड़े जातकों को विशेष लाभ की संभावना दिखाई दे रही है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों के लिए भी आशास्पद समय कहा जा सकता है।

इस समय प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आएगा, वे भी आशा से अधिक अंक प्राप्त कर सकेंगे। पिछले कितने ही समय से शत्रु अथवा प्रतिस्पर्धी आपको आँखें दिखा रहे हों तो इस समय आप उनको पछाड़ सकेंगे। अंतिम दो दिन जीवन साथी अथवा प्रिय व्यक्ति के साथ मधुरता रहेगी।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल