1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. बुध सिंह राशि में किया प्रवेश, जानिए आपकी राशि में क्या होगा असर

बुध सिंह राशि में किया प्रवेश, जानिए आपकी राशि में क्या होगा असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 25, 2016 09:52 pm IST,  Updated : Jul 27, 2016 09:59 pm IST

इस सप्ताह बुध राशि बदलकर सिंह राशि में प्रवेश कर रहा है। जिसके कारण शुरुआत के दिन कुछ राशि के जातकों के लिए तकलीफ और मुसीबतें ला सकता हैं। इसके साथ ही बेकार का खर्च, दापत्यं जीवन में उथल-पुथल मची रहेगी। जानिए आपका कैसा रहेगा ये सप्ताह...

कन्या राशि
Image Source : PTIकन्या राशि

कन्या राशि
इस सप्ताह बुध राशि बदलकर सिंह राशि में प्रवेश कर रहा है। इससे आपकी राशि से बारहवें राहु के साथ बुध आपको शुभ फल प्रदान नहीं कर सकेगा। अभी थोड़े समय के लिए आप को तबीयत के विषय में भी परेशानी रहने की संभावना है। शुरूआती समय आर्थिक और वित्तीय लाभ प्रदान करने वाला बना रहेगा।

सप्ताह का मध्य भाग थोड़ी परेशानी और कम लाभ अधिक विघ्न वाला रहेगा। जिनको पिछले कितने ही समय से ससुराल पक्ष में संबंधों में तनाव अथवा संघर्ष चल रहा होगा, उनके संबंधों में सुधार आएगा और शांति से चर्चा कर आप संबंधों में किसी गलतफहमी दूर कर सकेंगे। जिन लोगों की गूढ़ विद्या में रुचि हो, इस समय उसका ज्ञान ले सकते हैं।

हालांकि, 27 और 28 तारीख को आप महसूस करेंगे कि लाभ आपकी मुट्ठी से रेत की तरह निकल रहा है। सप्ताह के अंतिम दो दिन आप के लिए बहुत लाभदायी साबित होंगे। इन दिनों में आप किसी प्रकार से आमदनी वृद्धि अथवा लाभदायी निवेश की योजना बना सकते हैं। हालांकि, इन दिनों में गुस्से और आवेश पर नियंत्रण अवश्य रखना पड़ेगा। आपके मन में किसी प्रकार की भावना की मात्रा अभी अधिक रहेगी।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल