1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह 3 ग्रह रहेंगे एक साथ, जानिए आपका ये सप्ताह कैसे बीतेगा?

इस सप्ताह 3 ग्रह रहेंगे एक साथ, जानिए आपका ये सप्ताह कैसे बीतेगा?

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 04, 2016 04:42 pm IST,  Updated : Jul 04, 2016 05:42 pm IST

यह सप्ताह सभी राशियो के लिए खास हो सकता हैं। क्योंकि इस सप्ताह एक साथ 3 ग्रह एक साथ रहेगे। यानी कि सूर्य, बुध और शुक्र एक साथ होगे। जिसके कारण इस सप्ताह आपकी नौकरी और व्यापार में अच्छा लाभ हो सकता हैं। जानिए आपका कासी बीतेगा यह सप्ताह..

तुला राशि
तुला राशि

तुला राशि
इस सप्ताह शुक्र राशि बदलकर कर्क अर्थात् आपकी राशि से दशम भाव में प्रवेश कर रहा है, जो आपके लिए शुभ है। परंतु, वर्तमान समय में आप के नौकरी अथवा कार्यक्षेत्र में किसी विपरीत लिंग वाले व्यक्ति के साथ संबंधों में ध्यान रखें।

इस सप्ताह आपके बिजनेस और किसी प्रकार के लाभ प्राप्त करने की कार्य योजना बनेगी। जिन लोगों का विदेश में किसी प्रकार का बिजनेस है, उन्हें अच्छा लाभ मिल सकता है। मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाले जातकों के लिए भी प्रगतिकारक और नए अवसर दिलाने वाला समय है। आपके पिता के भी इस समय बहु प्रतीक्षित शुभ काम हो सकते हैं और उनकी नौकरी अथवा बिजनेस के काम में निर्विघ्न प्रगति दिखाई देगी।

सप्ताह का उत्तरार्ध भी आपके लिए शुभ और कार्य में सफलता दिलाने वाला रहेगा। आमदनी उधार-वसूली और लोगों का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। इस समय विशेषकर मित्रों से भाग्योदय का योग बन रहा है। इस सप्ताह मंगल वक्री से मार्गी बन रहा है। जिससे जीवन साथी भी वर्तमान समय में आपके अनुकूल होने पूरा प्रयत्न करेगा और बिजनेस में भागीदार के साथ संबंध भी सुधरेंगे। सप्ताह के अंतरभाग में 8 तारीख को निर्णय लेने में दुविधा का अनुभव होगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल