1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह 3 ग्रह रहेंगे एक साथ, जानिए आपका ये सप्ताह कैसे बीतेगा?

इस सप्ताह 3 ग्रह रहेंगे एक साथ, जानिए आपका ये सप्ताह कैसे बीतेगा?

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 04, 2016 04:42 pm IST,  Updated : Jul 04, 2016 05:42 pm IST

यह सप्ताह सभी राशियो के लिए खास हो सकता हैं। क्योंकि इस सप्ताह एक साथ 3 ग्रह एक साथ रहेगे। यानी कि सूर्य, बुध और शुक्र एक साथ होगे। जिसके कारण इस सप्ताह आपकी नौकरी और व्यापार में अच्छा लाभ हो सकता हैं। जानिए आपका कासी बीतेगा यह सप्ताह..

सिंह राशि
सिंह राशि

सिंह राशि
इस सप्ताह शुक्र राशि बदलकर आपकी राशि से बारहवें भाव में प्रवेश कर रहा है। विदेश संबंधित काम काज में आपको फायदा हो सकता है। अपनी भौतिक सुख की इच्छाएं फलीभूत होगी। आपमें विलासिता वृत्ति बढ़ेगी और इससे संबंधित खर्च करने में भी आप पीछे नहीं हटेंगे। विवाहेतर संबंध अथवा अनैतिक संबंध की तरफ अधिक आकर्षित होंगे।

सप्ताह के प्रथम दो दिन आपके लिए सभी प्रकार से फायदा और लाभ कारक बनेगा। आपके अधिकांश काम निर्विघ्न रूप से पूरे होंगे। आमदनी में वृद्धि, उधारी और निवेश जैसे अधिकांश कार्य आसानी से पूरे कर सकेंगे।

सरकार अथवा कानून संबंधी कार्य में प्रगति होगी अथवा उसका सुखद समाधान निकलेगा। आप इन दिनों में आनंद और प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। मित्रों के साथ कहीं घूमने-फिरने के प्रसंग भी बन सकते हैं। समाज में उच्च वर्ग के लोगों से भी फायदा मिलेगा।

वर्तमान समय में आपको परिजनों का खूब सहयोग मिलता रहेगा। 5 और 6 तारीख के दिन खर्च की मात्रा अधिक रहने से पूर्व तैयारी रखें तथा हाथ पर नियंत्रण रखें। हालांकि, मौज-मस्ती एवं सिनेमा होटल जैसे खर्च बढ़ेंगे। विदेश में रहने वाला किसी व्यक्ति की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा अथवा विदेश में व्यवसायिक तरीके से जुड़े जातक को उन्नति का अवसर मिलेगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल