1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह 3 ग्रह रहेंगे एक साथ, जानिए आपका ये सप्ताह कैसे बीतेगा?

इस सप्ताह 3 ग्रह रहेंगे एक साथ, जानिए आपका ये सप्ताह कैसे बीतेगा?

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 04, 2016 04:42 pm IST,  Updated : Jul 04, 2016 05:42 pm IST

यह सप्ताह सभी राशियो के लिए खास हो सकता हैं। क्योंकि इस सप्ताह एक साथ 3 ग्रह एक साथ रहेगे। यानी कि सूर्य, बुध और शुक्र एक साथ होगे। जिसके कारण इस सप्ताह आपकी नौकरी और व्यापार में अच्छा लाभ हो सकता हैं। जानिए आपका कासी बीतेगा यह सप्ताह..

मिथुन राशि
मिथुन राशि

मिथुन राशि
इस सप्ताह शुक्र राशि बदलकर कर्क राशि में प्रवेश कर रहा है आपके धन स्थान में होने से शुभ फलदायी रहेगा। अभी वक्री चल रहा मंगल इस सप्ताह से मार्गी होने से नौकरी से संबंधित तकलीफों का अभी समाधान आएगा। फ्रेशर्स को नये अवसर मिलेंगे और अन्य लोगों को उच्च पद मिलने अथवा अपने हुनर से उज्ज्वल कैरियर का मार्ग प्रशस्त करने का अवसर मिलेगा।

पिछले कितने ही समय से आपके लाभ के संयोग पर घिरे हुए रुकावट के बादल अभी छट जाएंगे। सप्ताह का पूर्वार्ध आपके लिए आनंद और प्रफुल्लता भरा रहेगा। नौकरी और व्यवसाय संबंधित काम कर सकेंगे। विशेषकर वर्तमान समय में आपकी राशि से बुध और सूर्य जैसे शुभ ग्रहों का भ्रमण चलने से आनंद उत्साह और सकारात्मक विचार अधिक रहेंगे।

सप्ताह का उत्तरार्ध आप काम की उलझन और मानसिक उथल-पुथल में व्यतीत करेंगे। जो काम बेहद सरलता से पूरे हो जाते थे, उन्हें पूरा करने में अभी मुश्किल हो सकती है और फिर भी उसका कारण आपकी समझ में नहीं आएगा। हालांकि, अभी आपकी उद्यम वृत्ति अच्छी रहेगी।

खेल कूद से जुड़े जातक भी अच्छी प्रगति कर सकेंगे। परिवार या मित्र मंडली के साथ अथवा व्यवसाय या नौकरी संबंधी काम के लिए अन्य शहर जाना पड़ सकता है।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल