1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शनि चलेगा टेढ़ी चाल, हो सकता है इन राशियों के लिए नुकसानदेय

शनि चलेगा टेढ़ी चाल, हो सकता है इन राशियों के लिए नुकसानदेय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 21, 2016 08:29 am IST,  Updated : Apr 03, 2016 02:55 pm IST

इस सप्ताह चंद्रमा अपनी राशि परिवर्तन करेगा। वो सिंह राशि से तुला रासि में प्रवेश करेगे। जोकि हर सवा दो दिन में अपनी राशि बदलेगाष साथ ही शनि 25 तक उल्टी चाल चलेगा। जानिए आपकी राशि मे क्या होगा असर।

know your weekly horoscope
know your weekly horoscope

मकर राशि
इस सप्ताह के दौरान आपके द्वारा लिए गए निर्णय गलत सिद्ध होने की संभावना हो सकती है क्योंकि इस समय आप अधिक भावुकता के साथ विचार करेंगे। संभव हो वहाँ तक किसी निष्णात अथवा बड़े व्यक्ति की सलाह लेने के बाद आप आगे बढ़ें।

भागीदारी के व्यवसाय से जुड़े जातक काम में थोड़ा-बहुत व्यस्त रहेंगे। ससुराल पक्ष के साथ थोड़ी बहस होने की संभावना भी दिखाई दे रही है। जलाशय के निकट न जाने की सलाह है। आवक के नए स्रोत खुलते जाएंगे। हालांकि, 25 तारीख को शनि के वक्री हो जाने से आमदनी की गति थोड़ी धीमी पड़ेगी। नौकर चाकर का सुख अपेक्षा से कम मिलेगा।

आपकी धार्मिक वृत्ति में कमी आएगी। मन की चंचलता बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में छोटी-मोटी तकलीफों को छोड़ दें तो कुल मिलाकर शांति का अनुभव करेंगे। कार्य स्थल पर वाणी और व्यवहार में विशेष संयम रखें। यदि किसी व्यक्ति के साथ रुपए-पैसे का लेन देन किया हो तो पैसा अटक न जाए, इसका ध्यान रखें। माता की तबीयत का ध्यान रखें।

अगली स्लाडड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल