1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शनि चलेगा टेढ़ी चाल, हो सकता है इन राशियों के लिए नुकसानदेय

शनि चलेगा टेढ़ी चाल, हो सकता है इन राशियों के लिए नुकसानदेय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 21, 2016 08:29 am IST,  Updated : Apr 03, 2016 02:55 pm IST

इस सप्ताह चंद्रमा अपनी राशि परिवर्तन करेगा। वो सिंह राशि से तुला रासि में प्रवेश करेगे। जोकि हर सवा दो दिन में अपनी राशि बदलेगाष साथ ही शनि 25 तक उल्टी चाल चलेगा। जानिए आपकी राशि मे क्या होगा असर।

know your weekly horoscope
know your weekly horoscope

मीन राशि
इस सप्ताह चंद्र के अलावा कोई भी ग्रह राशि परिवर्तन नहीं कर रहा है। वर्तमान समय में आपकी राशि में से सूर्य बुध का गोचर आपको नौकरी या व्यवसाय में कोई नया कार्य करने की प्रेरणा देगा। जीवनसाथी या मित्रों के साथ कहीं हिल स्टेशन पर अथवा प्राकृतिक सौंदर्ययुक्त स्थल पर घूमने जाने का योग बनेगा। सप्ताह की शुरूआत में चंद्र गुरू और राहु के ऊपर से गुजर रहा है जिससे इस समय मानसिक उलझन बढ़ सकती है।

हांलाकि नौकरीपेशा जातक इस समय शत्रु अथवा प्रतिस्पर्धियों को खूब अच्छी तरह से छका सकेंगे। किसी बड़े व्यक्ति या समाज में प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात या पहचान हो सकती है। उनके साथ मित्रता से आने वाले समय में खूब लाभ प्राप्त हो सकता है।

परंतु शनिदेव अभी भाग्य स्थान में होने के कारण याद रखें कि आपको कोई भी लाभ विशेषकर प्रोफेशनल क्षेत्र में विलंब के बाद ही कोई लाभ प्राप्त होगा। विशेषकर मौजूदा समय में आपको विपरीत लिंग वाले व्यक्ति की ओर अधिक आकर्षण का अनुभव होगा।

सप्ताह के मध्यभाग में आपको आमदनी होगी। जीवनसाथी के साथ कहीं उत्तम स्थान पर घूमने जाने का योग बनेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी। साथ ही सप्ताह के अंतिम भाग में थोड़ा विघ्न और तकलीफ रहेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल