1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शनि चलेगा टेढ़ी चाल, हो सकता है इन राशियों के लिए नुकसानदेय

शनि चलेगा टेढ़ी चाल, हो सकता है इन राशियों के लिए नुकसानदेय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 21, 2016 08:29 am IST,  Updated : Apr 03, 2016 02:55 pm IST

इस सप्ताह चंद्रमा अपनी राशि परिवर्तन करेगा। वो सिंह राशि से तुला रासि में प्रवेश करेगे। जोकि हर सवा दो दिन में अपनी राशि बदलेगाष साथ ही शनि 25 तक उल्टी चाल चलेगा। जानिए आपकी राशि मे क्या होगा असर।

know your weekly horoscope
know your weekly horoscope

वृश्चिक राशि
इस सप्ताह कोई ग्रह राशि परिवर्तन नहीं कर रहा है। सप्ताह का शुरूआती और अंतिम भाग आपके लिए थोड़ा तकलीफदायक रहेगा। सप्ताह की शुरूआत में आप को किसी विषय में निर्णय लेने में दुविधा का अनुभव होगा। गलत निर्णय हो जाने की संभावना है, जिसके कारण पछताना पड़ेगा।

वर्तमान समय में विशेषकर जीवन साथी के साथ संबंधों में तकलीफ, मतभेद अथवा असंतोष रहेगा। विवाह के इच्छुक जातकों को भी जीवन साथी की खोज में विघ्न आएंगे अथवा कहीं बात चल रही हो तो विलंब हो सकता है। आप विपरीत लिंगी जातक के प्रति आकर्षित होंगे एवं दैहिक आकर्षण अधिक रहेगा। सप्ताह के अंतिम भाग में खर्च की मात्रा अधिक रहेगी और किसी काम में व्यर्थ दौड़ धूप के बाद भी परिणाम हासिल न होने से मन ही मन निराशा पैदा होगी।

सप्ताह का मध्य भाग आप के लिए लाभकारक रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर भी आपकी स्थिति में उल्लेखनीय फेरबदल देखने को मिलेगा। वर्तमान समय में आप को कमर, सिर और पैर में दर्द की शिकायत रहेगी। जिनको माइग्रेन की शिकायत है, उनकी पीड़ा बढ़ सकती है। इसके अलावा विशेषकर हाई ब्लड प्रेशर की तकलीफ रहने की संभावना है।

अगली स्लाडड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल