1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शनि चलेगा टेढ़ी चाल, हो सकता है इन राशियों के लिए नुकसानदेय

शनि चलेगा टेढ़ी चाल, हो सकता है इन राशियों के लिए नुकसानदेय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 21, 2016 08:29 am IST,  Updated : Apr 03, 2016 02:55 pm IST

इस सप्ताह चंद्रमा अपनी राशि परिवर्तन करेगा। वो सिंह राशि से तुला रासि में प्रवेश करेगे। जोकि हर सवा दो दिन में अपनी राशि बदलेगाष साथ ही शनि 25 तक उल्टी चाल चलेगा। जानिए आपकी राशि मे क्या होगा असर।

know your weekly horoscope
know your weekly horoscope

कन्या राशि
इस सप्ताह के शुरूआती समय में आपको थोड़ी चिंता, उपाधि और तकलीफ रहेगी। निर्णय लेने में दुविधा का अनुभव होगा। कोर्ट कचहरी के कार्यों में फंसने की संभावना भी रहेगी। किसी महत्वपूर्ण काम के लिए खूब यात्राएं करने पर भी फल नहीं मिलेगा तथा आवश्यकता से अधिक खर्च भी होगा। आमदनी की तुलना में खर्च की मात्रा बढ़ जाएगी। पति-पत्नी के संबंधों में भी गलतफहमी होगी, जो आगे जाकर उग्र स्वरूप धारण करेगी।

सप्ताह के मध्यभाग में आप शांति से काम पूरे कर सकेंगे। परिवार में भी हर व्यक्ति के साथ अनुकूल होने के प्रयास करेंगे। इस समय किसी काम में प्रगति के लिए आत्मविश्वास रखना जरूरी है। बुधवार को हरे रंग का कपड़े पहनने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

स्वास्थ्य की तकलीफ भी कम होगी। अभी एक बात का विशेष ध्यान रखें कि नौकरी अथवा कार्यक्षेत्र में आप के ही साथी मित्र अथवा कोई हित न चाहने वाले हानि पहुँचाने का प्रयत्न करेंगे। किसी काम अथवा निर्णय लेने में सावधान रहें।

आप नियमित से कुछ अलग प्रकार से आमदनी बढ़ाने का विचार करेंगे और उस दिशा में सक्रिय भी बनेंगे। अचानक पारिवारिक फेरबदल भी देखने को मिलेगा। परिवार की तरफ से असंतोष दिखाई दे रहा है।

अगली स्लाडड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल