1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह एक साथ हैं 4 ग्रह व्रकी, जानिए कैसा रहेगा आपके दिन

इस सप्ताह एक साथ हैं 4 ग्रह व्रकी, जानिए कैसा रहेगा आपके दिन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 01, 2016 07:33 am IST,  Updated : May 01, 2016 09:57 am IST

इस सप्ताह एक साथ चार ग्रह गुरू, बुध, शनि और मंगल वक्री होने से कुछ राशियों में फर्क पडेगा। किसी राशि के लिए बहुत ही शुभ तो किसी के लिए कम शुभ होगा। इस सप्ताह आपको विजनेस, नौकरी में बदलाव आएगा। साथ ही यात्रा का योग भी बन रहे है..

तुला
तुला

तुला राशि
इस सप्ताह कोई भी ग्रह राशि परिवर्तन नहीं कर रहा है। किंतु, बुध वक्री हो रहा है। वर्तमान समय में गुरू, बुध, शनि और मंगल यह चार ग्रह वक्री होने से आपको सभी कामों में विघ्न का सामना अधिक करना पड़ेगा।

ऐसा लगेगा कि आपकी मेहनत का कोई फल ही नहीं मिल रहा। परंतु, समय की थोड़ी राह देखें। अच्छा समय भी अवश्य आएगा। यहां जो भी सलाह दी जाएगी अथवा उपाय बताए जा रहे हैं, उनका अनुसरण करने से आपके ख़राब समय में भी आप तकलीफ से अवश्य बच जाएंगे।

सप्ताह के प्रथम दो दिन कोई काम में विघ्न और मुसीबत आएगी तथा हर विषय में अंत तक पहुंचने के बाद अचानक अवरोध पैदा होंगे। आपके हर कार्यक्रम में अप्रत्याशित फेरबदल होगा। संतान को लेकर चिंता होगी। विद्यार्थियों को भी विद्याभ्यास में मुश्किल का अनुभव होगा।

परंतु, सप्ताह के मध्य के बाद का समय सभी प्रकार से उत्तम साबित होगा। नौकरीपेशा लोगों को नर्इ आमदनी का अवसर मिलेगा, उधार-वसूली का कार्य होगा और बिजनेस संबंधी काम अच्छी तरह से पूरा होगा। आपका कोई सरकारी काम भी अच्छी तरह से हो सकता है।

वर्तमान समय में आप को नौकर-चाकर का सुख अच्छा मिल सकेगा। नौकरी में भी आपके हाथ के नीचे काम करने वाले लोग आपके वफादार होकर काम करेंगे। परंतु, जुलाई तक गुरू के राहु के साथ होने से नौकरी में आशा से कम फायदा होगा। सप्ताह के अंतिम दो दिन प्रिय व्यक्ति के साथ अथवा किसी मित्र मंडली के साथ बाहर जाना बनेगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें  में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल