1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह एक साथ हैं 4 ग्रह व्रकी, जानिए कैसा रहेगा आपके दिन

इस सप्ताह एक साथ हैं 4 ग्रह व्रकी, जानिए कैसा रहेगा आपके दिन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 01, 2016 07:33 am IST,  Updated : May 01, 2016 09:57 am IST

इस सप्ताह एक साथ चार ग्रह गुरू, बुध, शनि और मंगल वक्री होने से कुछ राशियों में फर्क पडेगा। किसी राशि के लिए बहुत ही शुभ तो किसी के लिए कम शुभ होगा। इस सप्ताह आपको विजनेस, नौकरी में बदलाव आएगा। साथ ही यात्रा का योग भी बन रहे है..

धनु
धनु

धनु राशि
इस सप्ताह कोई भी बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन नहीं कर रहा है। बुध मार्गी से वक्री होगा। वर्तमान समय में आप चारों तरफ से तकलीफों का सामना कर रहे है। साथ ही साथ, आप से गलत निर्णय होने की पूरी संभावना है।

बुध, गुरू, शनि और मंगल ये चारों ग्रह वक्री स्थिति में होने से किसी अमंगल घटना के घटित होने की संभावना है। इसके अलावा शनि और मंगल आपकी राशि से बारहवें भाव में होने से और अधिक खराब परिणाम आएगा।

अभी इस सप्ताह में बुध आपके व्यापार स्थान का स्वामी बनकर वक्री हो रहा है इससे विशेषकर आपसे व्यापार में कोई गलत निर्णय हो जाने की नौबत आ सकती है। अभी आप को विशेष सलाह यह है कि किसी मामले में जोखिम न लें। सभी मामलों में सोच विचार कर एवं किसी जानकार व्यक्ति की सलाह लेकर काम करें या आगे बढ़ें।

इस सप्ताह के शुरूआत के दो दिन कहीं छोटी यात्रा का योग बन रहा है। भाई बहन के साथ संबंधों में तनाव आएगा अथवा उनके कारण कोई चिंता पैदा हो जाए, ऐसा हो सकता है। सप्ताह के पूर्वार्ध में जमीन-मकान-वाहन संबंधी चिंता रहेगी। सप्ताह के अंतिम दो दिन आपको सभी प्रकार से शुभ एवं प्रसन्नतादायक रहेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें  में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल