1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह एक साथ हैं 4 ग्रह व्रकी, जानिए कैसा रहेगा आपके दिन

इस सप्ताह एक साथ हैं 4 ग्रह व्रकी, जानिए कैसा रहेगा आपके दिन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 01, 2016 07:33 am IST,  Updated : May 01, 2016 09:57 am IST

इस सप्ताह एक साथ चार ग्रह गुरू, बुध, शनि और मंगल वक्री होने से कुछ राशियों में फर्क पडेगा। किसी राशि के लिए बहुत ही शुभ तो किसी के लिए कम शुभ होगा। इस सप्ताह आपको विजनेस, नौकरी में बदलाव आएगा। साथ ही यात्रा का योग भी बन रहे है..

वृश्चिक
वृश्चिक

वृश्चिक राशि
सप्ताह के शुरूआती समय में आप के महत्वपूर्ण कामों में अवरोध पैदा होंगे। योजना अटक जाएगी अथवा उस में जड़ मूल से परिवर्तन करने की नौबत आएगी। परिवार में थोड़ी परेशानी रहेगी। अचल और चल संपत्ति के काम में भी समाधान की संभावना कम दिखाई दे रही है। इस समय की गई खरीद-बेच में कुल मिलाकर खुद ठगाए जाएंगे। माता की ख़राब तबीयत चिंता का कारण बन सकती है।

हृदय में अशांति अथवा बैचेनी रहने से किसी काम में मन नहीं लगेगा। संतान विषयक चिंता आपको मन ही मन परेशान रखेगी। गर्भवती महिलाओं को भी इस समय विशेष संभाल रखनी पड़ेगी। विद्यार्थियों को अध्ययन में एकाग्रता का अभाव रहेगा।

सप्ताह के अंत में दो दिन आप को उत्साह उमंग और प्रफुल्लितता रहेगी। नौकरी अथवा बिजनेस संबंधित काम आपकी योजना के अनुसार और निर्धारित समय में पूर्ण होने से प्रोफेशनल क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप को चर्मरोग तथा महिला जातकों को गर्भाशय संबंधी तकलीफ रहेगी।

आंखों से ऊपरी भाग, कपाल और माथे के भाग में कोई चोट लगने की संभावना है। ऑपरेशन की नौबत भी आ सकती है। नौकरी में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। नौकरी के काम से विदेश प्रवास अथवा दूर के अंतर की यात्रा की संभावना भी दिखाई दे रही है।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें  में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल