1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह एक साथ हैं 4 ग्रह व्रकी, जानिए कैसा रहेगा आपके दिन

इस सप्ताह एक साथ हैं 4 ग्रह व्रकी, जानिए कैसा रहेगा आपके दिन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 01, 2016 07:33 am IST,  Updated : May 01, 2016 09:57 am IST

इस सप्ताह एक साथ चार ग्रह गुरू, बुध, शनि और मंगल वक्री होने से कुछ राशियों में फर्क पडेगा। किसी राशि के लिए बहुत ही शुभ तो किसी के लिए कम शुभ होगा। इस सप्ताह आपको विजनेस, नौकरी में बदलाव आएगा। साथ ही यात्रा का योग भी बन रहे है..

मकर
मकर

मकर राशि
सप्ताह के दौरान आपकी वाणी में कर्कशता बढ़ सकती है। किसी व्यक्ति पर आप परोक्ष रूप से टीका टिप्पणी करेंगे जिसके कारण जाने अंजाने में भी सामने वाले व्यक्ति की भावना को ठेस लग सकती है। कई बार अच्छा अच्छा बोलें तो कभी किसी को अच्छा न लगे ऐसा बोलने से लोगों के बीच आपकी छबि खराब हो सकती है।

परिवारजनों के साथ संबंधों में भी मतभेद होने की संभावना दिखाई दे रही है। आपको सरकारी कामकाज में कोई तकलीफ न आए इसके लिए सतर्कता रखें। व्यवसायिक लोगों को टेक्स अथवा गुणवत्ता संबंधी जांच होने की संभावना भी दिखाई दे रही है। इस समय के दौरान छोटे भाई-बहनों के साथ संबंध सुधरेंगे। उनके साथ छोटे प्रवास पर भी जा सकते हैं।

आमदनी में वृद्धि के लिए आप गंभीरता से करेंगे और आपके सामने कमाई के रास्ते भी खुलते दिखाई देंगे। पारिवारिक भावना प्रबल होगी जिससे आप प्रोफेशनल कार्यों से कटौती करके समय स्वजनों के साथ बिताएंगे। मन की चंचलता कम रहने से कोई बड़ा निर्णय लेना हो तो बुजुर्गों अथवा विद्वानों की सलाह लेकर ही आगे बढ़ें। अचल संपत्ति खरीदने के लिए अनुकूल समय है।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें  में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल