1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह एक साथ हैं 4 ग्रह व्रकी, जानिए कैसा रहेगा आपके दिन

इस सप्ताह एक साथ हैं 4 ग्रह व्रकी, जानिए कैसा रहेगा आपके दिन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 01, 2016 07:33 am IST,  Updated : May 01, 2016 09:57 am IST

इस सप्ताह एक साथ चार ग्रह गुरू, बुध, शनि और मंगल वक्री होने से कुछ राशियों में फर्क पडेगा। किसी राशि के लिए बहुत ही शुभ तो किसी के लिए कम शुभ होगा। इस सप्ताह आपको विजनेस, नौकरी में बदलाव आएगा। साथ ही यात्रा का योग भी बन रहे है..

कुंभ
कुंभ

कुंभ राशि
इस सप्ताह आप किसी बड़े लाभ की इच्छा रखते हैं परंतु वह पूर्ण नहीं होगी क्योंकि शुक्र का अस्त हो रहा है। उनके प्रभाव के चलते आपकी धारणा के अनुसार कार्य न होने से आप निराश हो सकते हैं। मन में थोड़ा व्यग्र रहेंगे। जो लाभ नहीं मिल पा रहे उनके लिए आप कुछ भी करने के लिए के तैयार हो जाएंगे, जिसमें आप नैतिक और अनैतिक कोई भी मार्ग अपनाने में पीछे नहीं हटेंगे।

आपके परिवार के सदस्यों का सहयोग कम मिलेगा। आपके छोटे भाई बहन के अहं में वृद्धि होगी जिसके कारण उनके साथ आपकी सामान्य चर्चा के समय भी उग्र बहस हो सकती है। उनके वैभवी जीवन का खर्च भी बढ़ता दिखाई देगा। सप्ताह के प्रारंभ में मानसिक व्याकुलता का अंदेशा दिखाई दे रहा है।

परंतु सप्ताह के मध्य में आप पुनः जोश में आ जाएंगे। विशेष रूप से अपने प्रदर्शन और व्यक्तित्व विकास पर ध्यान देकर अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर सकते हैं। आप विपरीत लिंग वाले व्यक्तियों को आकर्षित कर सकेंगे। प्रेमसंबंधों के लिए सप्ताह का मध्य अनुकूल रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें  में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल