1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. कुंभ राशि में रहेंगे 4 ग्रह, जानिए क्या होगा आपकी राशि पर असर?

कुंभ राशि में रहेंगे 4 ग्रह, जानिए क्या होगा आपकी राशि पर असर?

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 06, 2016 01:41 pm IST,  Updated : Mar 06, 2016 01:46 pm IST

इस सप्ताह पंचग्रही योग में महाशिवरात्रि का योग होने से कुंभ राशि में एक ही साथ सूर्य, बुध, शुक्र और केतु होने के कारण कुछ राशि के लिए तो शुभ समय होगा। साथ ही कुछ राशियों के लिए अशुभ समय भी होगा। जिसके कारण कुछ राशियों के जातकों को सावधान रहना होगा।

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

मीन राशि
इस सप्ताह शुक्र राशि बदलकर कुंभ राशि अर्थात आपकी राशि से बारहवें स्थान प्रवेश कर रहा है। ग्रहों की यह स्थिति भौतिक दृष्टि से शुभ फलदायी रहेगी साथ ही विदेश संबंधी कार्यों के समाधान के लिए आपको अनुकूल अवसर प्राप्त होगें।

इस सप्ताह के पूर्वार्ध में आपका थोड़ा खर्च बढ़ सकता है। जिसमें विशेषकर स्वास्थ्य संबंधित खर्च की संभावना है। त्वचा और आंखों की तकलीफ हो उन्हें विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस समय चार ग्रह बारहवें भाव में होने से आपको अचानक कोई नुकसान या खर्च हो सकता है।

कुछ कार्यों में खूब दौड़धूप के बाद भी फल न मिलने से निराशा आपको घेर सकती है। सप्ताह का उत्तरार्ध आपके लिए आर्थिक मोर्चे पर लाभदायी रहेगा। प्रोफेशनल स्तर पर आप उत्साह से काम कर सकेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा।

आपका राशि स्वामी गुरू वक्री है और राहु के साथ युति होने से आपको वैचारिक उथलपुथल रहने से कोई बड़ा निर्णय लेने में मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। इसके कारण व्यवसायिक स्तर पर आपका परफोर्मेंस कमजोर पड़ सकता है। जोबवर्क करने वाले जातकों को तथा किसी प्रकार की एजेंसी के द्वारा कमाई करने वाले जातकों के लिए यह समय का लाभदायी चरण चल रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल