1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. कुंभ राशि में रहेंगे 4 ग्रह, जानिए क्या होगा आपकी राशि पर असर?

कुंभ राशि में रहेंगे 4 ग्रह, जानिए क्या होगा आपकी राशि पर असर?

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 06, 2016 01:41 pm IST,  Updated : Mar 06, 2016 01:46 pm IST

इस सप्ताह पंचग्रही योग में महाशिवरात्रि का योग होने से कुंभ राशि में एक ही साथ सूर्य, बुध, शुक्र और केतु होने के कारण कुछ राशि के लिए तो शुभ समय होगा। साथ ही कुछ राशियों के लिए अशुभ समय भी होगा। जिसके कारण कुछ राशियों के जातकों को सावधान रहना होगा।

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

कुंभ राशि
सप्ताह की शुरूआत में शुक्र कुंभ राशि में प्रवेश कर रहा है, जो बुध, केतु और सूर्य के साथ युति करेगा। इस सप्ताह में आपको अपने लिए साथ ही परिवार के लिए अधिक चिंता बनी रहेगी, जिसके कारण आपका मन किसी काम में नहीं लगेगा। थोड़े-बहुत अंशों में शारीरिक परेशानी होने के योग बन रहे हैं। आपके अहंभाव में वृद्धि होगी। इसके बाद सत्ता प्राप्त करने के लिए आप इस समय कुछ भी करने को तैयार होंगे।

प्रेम संबंध का विचार करें तो विपरीत लिंग वाले व्यक्ति की ओर आकर्षण तथा किसी खास व्यक्ति के लिए आपके दिल में प्रेम की भावना अधिक प्रबल रहेगी। आपको नये-नये खानपान के साथ घूमने-फिरने में जागृत होगी। आपके परिवार में किसी नये व्यक्ति के आगमन की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। उसके कारण आपके जीवन में नयी स्फूर्ति आ सकती है।

आपको बहुत-सारा मिलने पर भी मन में असंतोष की भावना रह सकती है। आपके खर्च में वृद्धि होती दिखाई देगी। आपका जीवनसाथी भी आपको उत्तम सहयोग प्रदान करेगा जिससे आपके परिवार में आनंद में वृद्धि होगी। आपके लिए यह सप्ताह उत्तम रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल