1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Weekly Horoscope: गुरु कर रहा है कन्या राशि में प्रवेश, जानिए क्या कहती हैं आपकी राशि?

Weekly Horoscope: गुरु कर रहा है कन्या राशि में प्रवेश, जानिए क्या कहती हैं आपकी राशि?

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 08, 2016 08:06 am IST,  Updated : Aug 08, 2016 08:07 am IST

धर्म डेस्क: यह सप्ताह यानी कि 8 अगस्त से लेकर 14 अगस्त का दिन कुछ राशि के जातकों के लिए अच्छा साबित होगा और कुछ लोगों के लिए अशुभ साबित होगा। इस सप्ताह ग्रहों के

तुला राशि
तुला राशि

तुला राशि
इस सप्ताह गुरू कन्या राशि में अर्थात् आपकी राशि से बारहवें भाव में प्रवेश कर रहा है। इससे विदेश से लाभ होगा। आध्यात्मिकता में भी वृद्धि होगी और आप जन सेवा के कार्यों में भी रुचि लेंगे। कर्म कांड अथवा विधि-विधान पर आपका खर्च बढ़ेगा। आने वाले समय में नौकरी के लिए कहीं बाहर जाना पड़ सकता है।

नौकरी संबंधी काम काज के प्रयोजन से विदेश जाना भी होगा अथवा दूर के अंतर से अथवा विदेश से अच्छा प्रस्ताव मिलेगा। आप के भाई बहनों को भी बाहर जाने अथवा विदेश जाने का योग बनेगा। परंतु, आने वाले समय में नया उद्यम शुरू करने में ध्यान रखें। उसमें आपको नुकसान होने की संभावना पैदा हो रही है। बिजनेस अथवा काम में कोई निवेश करने में भी सावधानी बरतें।

इस सप्ताह शनि महाराज वक्री से मार्गी हो रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए कुछ अंशों में शुभ समय कहा जा सकता है। विद्यार्थियों तथा संतान की चिंता भी कम होगी। विशेषकर आपको पिछले लंबे समय से अचल और चल संपत्ति अथवा वाहन संबंधी तकलीफ हो तो उसका समाधान आने लगेगा। इस सप्ताह के अंतिम भाग में वाणी पर संयम रखें और परिवार में शांति बनाए रखें।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल