1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Weekly Horoscope: गुरु कर रहा है कन्या राशि में प्रवेश, जानिए क्या कहती हैं आपकी राशि?

Weekly Horoscope: गुरु कर रहा है कन्या राशि में प्रवेश, जानिए क्या कहती हैं आपकी राशि?

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 08, 2016 08:06 am IST,  Updated : Aug 08, 2016 08:07 am IST

धर्म डेस्क: यह सप्ताह यानी कि 8 अगस्त से लेकर 14 अगस्त का दिन कुछ राशि के जातकों के लिए अच्छा साबित होगा और कुछ लोगों के लिए अशुभ साबित होगा। इस सप्ताह ग्रहों के

सिंह राशि
सिंह राशि

सिंह राशि
इस सप्ताह गुरू राशि बदलकर कन्या राशि अर्थात् आपकी राशि से दूसरे भाव में प्रवेश कर रहा है। जो आपकी नौकरी और व्यापार के लिए शुभ फल प्रदान करेगा। शनि भी इस सप्ताह मार्गी बन रहा है। इससे आपके वैवाहिक जीवन में चल रही तकलीफ काफी हद तक कम होगी।

परंतु, इस पूरे ही वर्ष के दौरान आपके वैवाहिक जीवन के भाव में केतु का भ्रमण होने से आपके जीवनसाथी का साथ छूटेगा अथवा उनसे असंतोष रहने की संभावना रहेगी। आपके लिए नौकरी में गुरू का गोचर थोड़ी स्थिरता लाएगा और आप कार्य को संतुष्टि के साथ कर सकेंगे।

सप्ताह की शुरूआत में आपको आवश्यकता से अधिक लालच न करने की सलाह गणेशजी प्रदान कर रहे हैं। सप्ताह का मध्यभाग आनंद उत्साह में व्यतीत होगा और भाई बहन का सपोर्ट मिलता रहेगा। मित्रों अथवा परिवार के साथ छोटी यात्रा अथवा प्रवास का कार्यक्रम बनेगा। जो लोग इंटरनेट और मोबाइल के व्यापार से जुड़े हैं, उन्हें आगामी समय में विशेष फायदा रहेगा।

सप्ताह के अंतिम भाग में वाहन और प्रोपर्टी से लाभ होगा। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय आपको इस समय तकलीफ दे सकते हैं। इसलिए इस समय चांदी की वस्तु को साथ रखने से फायदा रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल