1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Weekly Horoscope: गुरु कर रहा है कन्या राशि में प्रवेश, जानिए क्या कहती हैं आपकी राशि?

Weekly Horoscope: गुरु कर रहा है कन्या राशि में प्रवेश, जानिए क्या कहती हैं आपकी राशि?

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 08, 2016 08:06 am IST,  Updated : Aug 08, 2016 08:07 am IST

धर्म डेस्क: यह सप्ताह यानी कि 8 अगस्त से लेकर 14 अगस्त का दिन कुछ राशि के जातकों के लिए अच्छा साबित होगा और कुछ लोगों के लिए अशुभ साबित होगा। इस सप्ताह ग्रहों के

कर्क राशि
कर्क राशि

कर्क राशि
इस सप्ताह सूर्य राशि बदलकर सिंह राशि में प्रवेश कर रहा है और बुध राशि बदलकर कन्या राशि अर्थात् आपकी राशि से तीसरे भाव में गुरू पर से गुजर रहा है। जो जातक लेखन या कम्युनिकेशन के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं या इस क्षेत्र में व्यवसाय करते हैं, उन को इस समय प्रगति की संभावना प्रबल है।

इस सप्ताह में आप को आर्थिक लाभ होगा। लोन, उधार वसूली के लिए भी लाभदायी समय है। स्वास्थ्य की बात करें तो आंखों में दर्द या जलन की शिकायत रह सकती है। महिलाएं वस्त्रों या आभूषणों की खरीददारी पर अधिक जोर दे सकती हैं। इस सप्ताह जीवन साथी या प्रिय व्यक्ति के साथ सिनेमा, होटल में या किसी नजदीकी स्थान पर पिकनिक पर जाने संभावना है।

पिछले लंबे समय से नौकरी या धंधे में आपके अधीन काम करने वाले व्यक्तियों से, जो तकलीफ हो रही थी, वह अब कम होगी। उनके व्यवहार में नाटकीय रूप से परिवर्तन आएगा और उनके लिए आप मददगार रहेंगे।

नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस के कामकाज से लंबी या कम दूरी की यात्रा करने की तैयारी रखनी पड़ेगी। सप्ताह के अंतिम दो दिन थोड़े विघ्न, तकलीफ और मुसीबत के साथ स्वास्थ्य की समस्या हो सकती है जो आपके कामकाज में रूकावट बनेगी।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल