1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Weekly Horoscope: गुरु कर रहा है कन्या राशि में प्रवेश, जानिए क्या कहती हैं आपकी राशि?

Weekly Horoscope: गुरु कर रहा है कन्या राशि में प्रवेश, जानिए क्या कहती हैं आपकी राशि?

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 08, 2016 08:06 am IST,  Updated : Aug 08, 2016 08:07 am IST

धर्म डेस्क: यह सप्ताह यानी कि 8 अगस्त से लेकर 14 अगस्त का दिन कुछ राशि के जातकों के लिए अच्छा साबित होगा और कुछ लोगों के लिए अशुभ साबित होगा। इस सप्ताह ग्रहों के

मिथुन राशि
मिथुन राशि

मिथुन राशि
इस सप्ताह गुरू महाराज राशि बदलकर कन्या राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जो आपके लिए सामान्य फलदायी रहेंगे। इस सप्ताह के प्रथम दिन आपको मकान-वाहन की चिंता या हृदय की अशांति का अनुभव होगा। इसके बाद का समय कुल मिलाकर शुभ है। नए प्रेम संबंध बनेंगे। पास में रहने वाले किसी व्यक्ति से प्रेम संबंध बनेंगे।

नजदीक रहने वाले किसी व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध की संभावना है। यह संबंध कदाचित लंबे समय तक न टिकें, ऐसी संभावना है। इसके कारण आपकी प्रतिष्ठा को कोई हानि न हो, इसका विशेष ध्यान रखें। विद्यार्थियों को विद्याभ्यास में सफलता मिलेगी। संतान के शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। शेयर बाजार में काम करने वाले जातकों के लिए लाभदायक समय सिद्ध होगा।

हालांकि, अधिक लालच अथवा बिना विचारे किया गया कार्य आपको नुकसान की खाई में धकेल सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आर्थिक और सामाजिक कार्य अच्छी तरह पूर्ण होंगे। हालांकि, गुस्से पर नियंत्रण रखना खूब जरूरी है। मानसिक चिंता, व्यथा और नकारात्मक विचारों से बचें। सप्ताह का अंतिम दिन आपके लिए शुभ रहेगा। स्वजनों के साथ आप आनंदमय समय व्यतीत कर सकेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल