1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सप्ताहिक राशिफल: सूर्य और बुध कर रहे है राशि परिवर्तन, जानिए आपकी राशि में क्या होगा असर?

सप्ताहिक राशिफल: सूर्य और बुध कर रहे है राशि परिवर्तन, जानिए आपकी राशि में क्या होगा असर?

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 14, 2016 11:41 am IST,  Updated : Mar 14, 2016 12:00 pm IST

धर्म डेस्क: इस सप्ताह सूर्य अपनी राशि परिवर्तन कर रहा है। सूर्य कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश कर रहा है। इसके साथ ही खरमास की शुरुआत हो जाएगी। जो कि 13 अप्रैल, बुधवार

horoscope
horoscope

कन्या राशि
इस सप्ताह सूर्य और बुध मीन अर्थात् आपकी राशि से सप्तम भाव में प्रवेश कर रहा है। जो आपके लिए सामान्य फलदायी रहेगा। इस सप्ताह भाग्य में थोड़ी रुकावट और तकलीफ रहेगी। अधिक मेहनत के बाद अल्प लाभ मिलेगा। भाग्य में अचानक बढ़िया फेरबदल होगा।

किसी यात्रा अथवा धार्मिक यात्रा में जाना हो तो अचानक निर्णय में फेरबदल होगा। पुराने संबंध टूटेंगे और अचानक नए संबंध बंधेंगे। व्यापार में लाभ होगा और वित्तीय आमदनी एवं उधारी संबंधी कार्य का हल निकलेगा। इस सप्ताह बड़ों, मित्रों तथा अन्य लोग द्वारा काम में और विशेषकर नौकरी के स्थान पर वरिष्ठजनों द्वारा पूरा सहयोग मिलता रहेगा।

आप अपने बौद्धिक बल पर नौकरी में अनेक कार्य बढ़िया तरीके से पूरे कर सकेंगे। हालांकि, कोर्ट कचहरी अथवा कानूनी मामले में किसी पर अंधे होकर विश्वास न करें अन्यथा आप फंस जाएंगे और इससे आपकी प्रतिष्ठा खंडित हो सकती है।

दस्तावेजी कार्यों में हस्ताक्षर करने से पहले बारीकी से जांच कर लें। वर्तमान समय में आवश्यकता से अधिक जोश और साहस के कारण आप जोखिम भरे कार्यों में अधिक पड़ेंगे। इसलिए, कोई कदम उठाने से पहले सावधानी रखने की चेतावनी गणेशजी दे रहे हैं।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल