1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Lakshmi Jayanti 2021: 28 मार्च को लक्ष्मी जयंती, सुख-समृद्धि के लिए इस शुभ मुहूर्त में ऐसे करें पूजा

Lakshmi Jayanti 2021: 28 मार्च को लक्ष्मी जयंती, सुख-समृद्धि के लिए इस शुभ मुहूर्त में ऐसे करें पूजा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 25, 2021 06:57 am IST,  Updated : Mar 25, 2021 06:58 am IST

हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल फाल्गुन पूर्णिमा के दिन लक्ष्मी जयंती का पर्व मनाया जाता है। जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि।

Lakshmi Jayanti 2021: 28 मार्च को लक्ष्मी जयंती, सुख-समृद्धि के लिए इस शुभ मुहूर्त में ऐसे करें पूजा- India TV Hindi
Lakshmi Jayanti 2021: 28 मार्च को लक्ष्मी जयंती, सुख-समृद्धि के लिए इस शुभ मुहूर्त में ऐसे करें पूजा Image Source : INSTAGRAM/MAALAKSHMI_LOVE

हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल फाल्गुन पूर्णिमा के दिन लक्ष्मी जयंती का पर्व मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से विशेष फल मिलता है, क्योंकि इस दिन मां लक्ष्मी अवतरित हुई हुई थीं। जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि। 

पुराणों के अनुसार जब राक्षस और देवताओं के मध्य समुद्र मंथन हुआ था तब मां लक्ष्मी उद्भव हुआ था। जब दिन वह अवतरित हुई उस दिन फाल्गुन मास की पूर्णिमा था। कहा जाता है कि लक्ष्मी जयंती के दिन मां के 1008 नामों का उच्चारण करने से हर मनोकामना पूर्ण होती हैं। 

होलिका दहन के वक्त सोने या आलस करने वालों को मिलते हैं बुरे परिणाम, केवल इन तीन लोगों को छूट

लक्ष्मी जयंती का शुभ मुहूर्त 

पू्णिमा तिथि प्रारंभ:  28 मार्च सुबह 3 बजकर 27 मिनट से 

पूर्णिमा तिथि समाप्त:  29 मार्च सुबह 12 बजकर 17  मिनट तक 

ऐसे करें लक्ष्मी पूजा

इस दिन ब्रह्न मुहूर्त में उठकर सभी कामों ने निवृत्त होकर स्नान करे और साफ वस्त्र पहनकर मां लक्ष्मी का ध्यान करे। अब मंदिर में आसन बिछाकर पूर्व दिशा की ओर मुख करके बैठ जाए। इसके बाद एक चौकी में लाल रंग का कपड़ा बिछाकर मां लक्ष्मी की मूर्ति या तस्वीर रखें। 

Holika Dahan 2021: जानिए होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और होली पूजन की संपूर्ण सामग्री

अब लोटे में जलकर पहले आचमन करे। इसके बाद मां लक्ष्मी को लाल रंग का फूल चढ़ाएं। आप चाहे तो दूसरे रंग का भी चढ़ा सकते हैं। इसके बाद मां को सिंदूर लगाएं और इत्र भी चढ़ाए। इसके बाद मां को अपनी श्रद्धानुसार भोग लगाए। भोग लगाने के बाद जल अर्पित करे। इसके बाद धूप और दीपक जलाएं कर आरती करे। इसके बाद लक्ष्मी चालीसा और मंत्र का जाप करके विधि-विधान से आरती करें। 

मां लक्ष्मी के मंत्

मां लक्ष्मी के इन मंत्रों का जाप करने से आपको आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। इसके साथ ही जीवन में आ रही हर परेशानी से छुटकारा मिलेगा। 

  • ॐ धनाय नम:
  • धनाय नमो नम:
  • ओम लक्ष्मी नम:
  • ॐ ह्रीं ह्रीं श्री लक्ष्मी वासुदेवाय नम:
  • पद्मानने पद्म पद्माक्ष्मी पद्म संभवे तन्मे भजसि पद्माक्षि येन सौख्यं लभाम्यहम्। 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल