1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. होलिका दहन के वक्त सोने या आलस करने वालों को मिलते हैं बुरे परिणाम, केवल इन तीन लोगों को छूट

होलिका दहन के वक्त सोने या आलस करने वालों को मिलते हैं बुरे परिणाम, केवल इन तीन लोगों को छूट

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 24, 2021 11:16 am IST,  Updated : Mar 24, 2021 01:45 pm IST

गरुड़ पुराण में होलिका दहन के दिन किए जाने वाले कुछ ऐसे काम बताए गए है जिन्हें बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इतना ही यह काम करने की कुछ लोगों को छूट दी जाती हैं। जानिए इन कामों के बारे में विस्तार से।

होलिका दहन के वक्त सोने या आलस करने वालों को मिलते हैं बुरे परिणाम, केवल इन तीन लोगों को छूट- India TV Hindi
होलिका दहन के वक्त सोने या आलस करने वालों को मिलते हैं बुरे परिणाम, केवल इन तीन लोगों को छूट Image Source : INSTAGRAM/DRZ_PAVAN_KHATRI

हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होलिका दहन का पर्व मनाया जाता है। इस दिन अंहकार, बुराई और नकारात्मक शक्तियों को पवित्र आग में जला दिया जाता है। जिससे घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती हैं। इस बार होलिका दहन 28 मार्च को किया जाएगा। होलिका दहन के दिन कुछ चीजों का जरूर पालन करना चाहिए। इस बारे में विस्तार से गरुड़ पुराण में भी बताया गया है। 

हिंदू धर्म के 18 पुराणों में से एक गरुड़ पुराण में लाइफ मैनेजमेंट को लेकर काफी विस्तार से बताया गया है। इतना ही नहीं व्रत-त्योहार को लेकर कई बातें बारीकी से बताई गई है। इसी तरह होलिका दहन के दिन कुछ ऐसे काम है जिन्हें बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इतना ही यह काम करने की कुछ लोगों को छूट दी जाती हैं। जानिए इन कामों के बारे में विस्तार से। 

Holika Dahan 2021: जानिए होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और होली पूजन की संपूर्ण सामग्री

गरुड़ पुराण के अनुसार होलिका दहन के दिन न करें ये काम

  1. होलिका दहन का वक्त निर्धारित रहता है। पंडित भी योग देखकर होलिका दहन का समय बताते हैं। ऐसे में जब होलिका की पूजा हो रही हो और उसका दहन किया जा रहा हो तो लोगों को घर में सोना नहीं चाहिए। इस समय आलस  करना या बिस्तर पर पड़े रहना गरुण पुराण में सर्वथा निषेध कहा गया है।
  2. गरुण पुराण में कहा गया है कि होलिका दहन के शुभ मुहुर्त में बिस्तर पर पड़े रहना या सोना दुर्भाग्य लाता है। इससे व्यक्ति के परिवार में आर्थिक उन्नति के रास्ते खुलते हैं और घर में निगेटिविटी आती है। 
  3. हालांकि गरुण पुराण में तीन तरह के लोगों को होलिका दहन के वक्त इस निषेध से राहत दी गई है। गर्भवती स्त्री, बुजुर्ग और बीमार व्यक्ति असहाय स्थिति में इस दौरान बिस्तर पर लेटते हैं या इस वक्त सो जाते हैं तो उन्हें छूट दी गई है। 
  4. इनके अतिरिक्त अगर कोई व्यक्ति आलस या नशे के फेर में सोता रह जाता है तो उसे इसके बुरे परिणाम झेलने की बात गरुण पुराण में कही गई है।

अन्य संबंधित खबरों के लिए क्लिक करें

Holika Dahan katha: होलिका की पूजा करते समय पढ़ें ये कथा, होगी हर इच्छा पूरी

विष्णु पुराण: बिल्कुल भी देर तक नहीं करना चाहिए ये रोजमर्या के 4 काम, होगा नुकसान ही नुकसान

Holi Recipe: खोया वाली गुझिया खाते खाते हो गए हैं बोर तो ट्राई करें मेवे वाली स्वादिष्ट गुझिया, ये है आसान रेसिपी

Garuda Purana: कभी भी इन 5 बातों का जिक्र किसी से न करें, पड़ सकते है आप परेशानी में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल