1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Garuda Purana: कभी भी इन 5 बातों का जिक्र किसी से न करें, पड़ सकते है आप परेशानी में

Garuda Purana: कभी भी इन 5 बातों का जिक्र किसी से न करें, पड़ सकते है आप परेशानी में

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 20, 2021 06:11 am IST,  Updated : Mar 20, 2021 06:11 am IST

गरुड़ पुराण में लाइफ मैनेजमेंट को लेकर कई बातें विस्तार से बताई गई हैं। ऐसे में ही इस पुराण में ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है जिनका जिक्र किसी के सामने नहीं करना चाहिए।

Garuda Purana:  कभी भी इन 5 बातों...- India TV Hindi
Garuda Purana:  कभी भी इन 5 बातों का जिक्र किसी से न करें, पड़ सकते है आप परेशानी में Image Source : INSTAGRAM/INDIANMYTHOLOGY24

गरुड़ पुराण 18 पुराणों में से एक माना जाता है। इस शास्त्र के आचारकांड में नीतिसार अध्याय है। जिसमें एक मनुष्य के जीवन में आने वाली परेशानियां और सुखी जीवन जीने के लिए काफी नीतियां बताई गई हैं। 

गरुड़ पुराण में लाइफ मैनेजमेंट को लेकर कई बातें विस्तार से बताई गई हैं। ऐसे में ही इस पुराण में ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है जिनका जिक्र किसी के सामने नहीं करना चाहिए। इससे आपको अपमान का सामना करना पड़ता है या फिर किसी बड़े संकट में फंस सकते हैं। 

Garuda Purana: बिल्कुल भी न करें ये 3 काम, पति-पत्नी के रिश्तों में आ सकती है दरार

अपमान

अगर आपको किसी कारणवश अपमान का सामना करना पड़ा हैं तो इस बारे में हर किसी को बताते हुए न घूमे। इससे आप ही दूसरों के सामने मजाक का पात्र बनेंगे। 

धनलाभ या धनहानि
अगर आपको किसी कारण बिजनेस में हानि या किसी दूसरे कारण से धनहानि हो गई हैं तो इस बारे में किसी दूसरे व्यक्ति को न बताए। इससे वह आपके कन्नी काट सकता है। इसके साथ ही अगर आपके पास अधिक धन हैं तो इसका सबके सामने बखान न करे। इससे आपके जान-माल पर बन सकती है। 

गरुड़ पुराण: इन 5 लोगों की संगत करने से आपका जीवन हो जाएगा बर्बाद, बस असफलता ही लगेगी हाथ

परिवारिक झगड़े
हर किसी के घर पर किसी न किसी कारण झगड़े जरूर होते है। अगर आप इसे किसी बाहरी व्यक्ति से बताएंगे तो इससे आपके आपके साथ-साथ परिवार के मान-सम्मान पर असर पड़ेगा। इसके साथ कई लोग इसका लाभ उठा सकते हैं।

दान
गुप्त दान सबसे बड़ा दान माना जाता है। यह एक ऐसा दान होता है जिसके बारे में किसी को भी नहीं पता होता है। अगर आपने दान के बारे में किसी को बता दिया तो आपको पूर्ण फल प्राप्त नहीं होगा। 

जीवन में कभी ना करें ये 4 गलतियां, वरना मौत के बाद मिलेगी ऐसी गति

मान-प्रतिष्ठा
जब कोई व्यक्ति किसी बड़े पद में होता हैं तो उसका समान में भी काफी मान-सम्मान होता है। इससे आपके अंदर अंहकार आ सकता है। इसलिए अगर आप भाव से दूर रहना चाहते हैं तो अपनी नौकरी आदि के बारे में किसी को बताए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल