1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. विष्णु पुराण: बिल्कुल भी देर तक नहीं करना चाहिए ये रोजमर्या के 4 काम, होगा नुकसान ही नुकसान

विष्णु पुराण: बिल्कुल भी देर तक नहीं करना चाहिए ये रोजमर्या के 4 काम, होगा नुकसान ही नुकसान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 21, 2021 06:15 am IST,  Updated : Mar 21, 2021 06:15 am IST

विष्णु पुराण में कुछ ऐसे नियमों के बारे में बताया गया है। जो कभी भी एक बुद्धिमान व्यक्ति नहीं कर सकता है।

विष्णु पुराण: बिल्कुल भी देर तक नहीं करना चाहिए ये रोजमर्या के 4 काम, होगा नुकसान ही नुकसान- India TV Hindi
विष्णु पुराण: बिल्कुल भी देर तक नहीं करना चाहिए ये रोजमर्या के 4 काम, होगा नुकसान ही नुकसान Image Source : INSTAGRAM AACHARYA.RANGNATH.TRIPATHI/

हिंदू धर्म के कई ऐसे ग्रंथ हैं जिनमें लाइफ मैनेजमेंट को लेकर विस्तार से बताया गया है। इन्हीं में से एक है विष्णु पुराण। इस पुराण की रचना श्री पराशर ऋषि ने की थी। जिसमें देवी-देवताओं से लेकर भूत, भविष्य के बारे में काफी कुछ बताया हया है। 

विष्णु पुराण में कुछ ऐसे नियमों के बारे में बताया गया है। जो कभी भी एक बुद्धिमान व्यक्ति नहीं कर सकता है। जानिए ऐसे ही कुछ कामों के बारे में जिन्हें किसी भी व्यक्ति को नहीं अधिक समय तक नहीं करना चाहिए। 

Garuda Purana: इन 7 चीजों को देख लेने मात्र से मिल जाता है पुण्य, घर पर रहेगा मां लक्ष्मी का वास

स्नान करना

नहाना स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है। ऐसा करने से आप दिनभर फ्रेश रहते हैं। लेकिन कई लोगों की आदत होती हैं कि नहाने में काफी समय लगा देते है। ऐसा करने आप बीमार हो सकते हैं। सुबह के समय नहाना सबसे अच्छा माना जाता है। अगर आप सुबह नहा रहे हैं तो वातावरण थोड़ा ठंडक होगा। ऐसे में देर तक नहाने से आपकी तबियत खराब हो सकती है। 

सोना
अगर आप लंबी उम्र और हेल्दी शरीर चाहते हैं तो जरूरी हैं कि 7-8 घंटे की नींद लें। लेकिन अगर आप कुछ ज्यादा ही सोते हैं तो आप मोटापा सहित कई खतरनाक बीमारियों के शिकार हो सकते है। इसलिए जरूरी है कि एक नियमित समय में जग जाए। 

सपने में दिखें ये चीजें तो समझ लें कि जल्द ही आपको होने वाला धन लाभ

अधिक जगना
जिस तरह ज्यादा सोना सेहत के लिए खतरनाक है। उसी तरह ज्यादा जगना भी आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। अगर आप देर रात तक जगे तो सुबह जल्दी नहीं उठ पाएंगे। इससे आप समय में ध्यान, योग आदि नहीं कर पाएंगे। जिसके कारण इसका असर आपके शरीर पर बुरा पड़ेगा। 

एक्सरसाइज
कहा जाता है कि कोई भी काम उतना हीं करना चाहिए जितना आप सह पाएं। एक्सरसाइज करना सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। इससे आपकी रोग पतिरोधक क्षमता तेजी से बड़ती है। लेकिन अगर आप अधिक एक्सरसाइज करेंगे तो आपको अधिक थकान और दर्द होगा।

मनुष्य इन लोगों से गलती से भी ना करें बहस, बाद में होगा सिर्फ पछतावा  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल