1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Holi Recipe: खोया वाली गुझिया खाते खाते हो गए हैं बोर तो ट्राई करें मेवे वाली स्वादिष्ट गुझिया, ये है आसान रेसिपी

Holi Recipe: खोया वाली गुझिया खाते खाते हो गए हैं बोर तो ट्राई करें मेवे वाली स्वादिष्ट गुझिया, ये है आसान रेसिपी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 23, 2021 04:53 pm IST,  Updated : Mar 23, 2021 04:55 pm IST

होली पर सबसे खास पकवान जो लोगों के घरों में बनता है वो है गुझिया। यहां तक कि अगर आप होली पर किसी के घर जाए और गुझिया ना खाए तो कई बार लोग कहते हैं बिना गुझिया खाए ये कैसी होली। आज हम आपको मेवे वाली गुझिया की आसान सी रेसिपी बताएंगे।

Dry fruit Gujia- India TV Hindi
Dry fruit Gujia Image Source : INSTAGRAM/BROWNSBAKERYINDIA'S

होली पर सबसे खास पकवान जो लोगों के घरों में बनता है वो है गुझिया। यहां तक कि अगर आप होली पर किसी के घर जाए और गुझिया ना खाए तो कई बार लोग कहते हैं बिना गुझिया खाए ये कैसी होली। खास बात है कि गुझिया एक तरह की नहीं बल्कि अलग अलग तरह की होती हैं। जैसे कि खोए वाली पारंपरिक गुझिया, सूजी की गुझिया, नारियल की गुझिया और मेवे वाली गुझिया। आज हम आपको मेवे वाली गुझिया की आसान सी रेसिपी बताएंगे। 

Holi Recipe: घर पर इस सिंपल ट्रिक से बनाए बालूशाही, एकदम बाजार जैसा आएगा स्वाद

मेवे की गुझिया के लिए जरूरी चीजें

  • तीन कप मैदा
  • एक चौथाई कप घी
  • चुटकीभर नमक
  • रिफाइंड

गुझिया में फिलिंग के लिए 

  • घिसा सूखा नारियल
  • बादाम
  • पिस्ता
  • काजू
  • खजूर
  • किशमिश

Dry fruit Gujia
Image Source : INSTAGRAM/ FOODCRAZERDry fruit Gujia

मेवे की गुझिया बनाने की विधि- सबसे पहले एक बर्तन में मैदा, थोड़ा सा नमक और घी डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब इसमें पानी डालकर इसे नरम गूंथ लें और गीले कपड़े से ढककर रख दें। इसके बाद गुझिया में जो आपको फिल करना है यानी की मेवे उनको एक बर्तन में मिक्स कर लें। इन ड्राई फ्रूट्स को आप चाकू से छोटा छोटा जरूर काट लें। 

अब जो मैदा आपने गूंथा है उसकी छोटी-छोटी लोई बना लें। फिर एक छोटी सी कटोरी लें। इसमें पानी और मैदे का पेस्ट बनाएं और अब उन लोईयों की पूड़ी बनाकर इसमें भरावन की सामग्री एक-एक चम्मच भर गुझिया के सांचे में रखे फिर इन गुझियों के किनारे से मैदे का पेस्ट लगाकर इसे अच्छी तरह से बंद करें और सारी लोइयों से ऐसे ही गुझिया तैयार कर लें।

इन गुझियों को साफ्ट कॉटन से ढकते जाएं ताकि ये हवा लगते ही सूख ना जाएं। फिर कढ़ाई में तेल गरम करें और गरम होने के बाद गैस को मीडियम आंच पर कर दें और इस तेल में फिर गुझिया तलें। जब गुझिया दोनों तरफ से हल्की सिक जाएं तो उन्हें निकाल लें। आपकी गरमागरम मेवे की गुझिया खाने के लिए एकदम तैयार है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल