1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. भूलकर भी न करें ऐसे लोगो से दोस्ती, पड़ सकते है लेने के देने

भूलकर भी न करें ऐसे लोगो से दोस्ती, पड़ सकते है लेने के देने

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 02, 2018 05:59 pm IST,  Updated : Apr 02, 2018 05:59 pm IST

आज के समय में दोस्ती की बात करें तो बहुत अधिक बदलाव आया है। कई लोग ऐसे होते है। जो दोस्ती नाम का गलत फायदा उठाते है। इसी के चलते महाभारत के शांतिपर्व में भीष्म पितामाह ने ऐसे लोगों के बारें में बताया है। जिनसे भूलकर भी दोस्ती नहीं करना चाहिए...

Friendship
Friendship

नास्तिक
भीष्म पितामह ने बताया कि भूलकर भी नास्तिक लोगों से दोस्ती नहीं करनी चाहिए। क्योंकि इनके अंदर आस्था नाम की कोई चीज नहीं होती है। इसका स्वभाव झूठ बोलना, लोगों से बुरा व्यवहार करना होता है। वह खुद का जीवन तो बेकार और नरक के समान बना लेते है। अगर आप भी इनके साथ रहें तो इसी तरह आपका व्यवहार हो जाएंगा। इसलिए ऐसे लोगों से दूर ही रहें तो बेहतर है।  

नशा करने वाले लोग
ऐसे लोगों से भी दोस्ती नहीं करना चाहिए। जो लोग नशा करते है। ऐसे लोगों की कोई लिमिट नहीं होती है। यह कभी भी कुछ भी कर सकते है। इन्हें अच्छे और बुरे की समझ नहीं होती है। जिसके कारण यह आपको हमेशा दुख पहुंचा सकते है। ऐसे लोगो से दूरी बनाना ही आपके लिए बेहतर है। यह लोग समाज से बहुत ही दूर रहते है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल