1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Mahalaxmi Vrat 2020: महालक्ष्मी व्रत के समापन के दौरान राशिनुसार ऐसे करें हवन, धन-धान्य की होगी प्राप्ति

Mahalaxmi Vrat 2020: महालक्ष्मी व्रत के समापन के दौरान राशिनुसार ऐसे करें हवन, धन-धान्य की होगी प्राप्ति

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 10, 2020 06:50 am IST,  Updated : Sep 10, 2020 06:50 am IST

माता महालक्ष्मी व्रत  26 अगस्त से शुरू हुए थे और आज शाम के समय देवी मां के पूजन के साथ महालक्ष्मी व्रत सम्पूर्ण होगा। 

Mahalaxmi Vrat 2020: महालक्ष्मी व्रत के समापन के दौरान राशिनुसार ऐसे करें हवन, धन-धान्य की होगी प्रा- India TV Hindi
Mahalaxmi Vrat 2020: महालक्ष्मी व्रत के समापन के दौरान राशिनुसार ऐसे करें हवन, धन-धान्य की होगी प्राप्ति Image Source : INSTAGRAM/POWEROFDURGA

आश्विन कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और गुरुवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज का पूरा दिन पार करके देर रात 3 बजकर 35 मिनट तक रहेगी। उसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। इसके साथ ही आज शाम 6 बजकर 36 मिनट तक वज्र योग रहेगा। वज्र का अर्थ होता है कठोर। इस योग में वाहन आदि नहीं खरीदे जाते हैं।  इस योग में कोई भी नई वास्तु नहीं खरीदनी चाहिए |  इसके अलावा आज दोपहर 1 बजकर 39 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। उसके बाद मृगशिरा नक्षत्र लग जाएगा | 27 नक्षत्रों में से रोहिणी का चौथा स्थान है। इसका संबंध जामुन के पेड़ से बताया गया है। आज के दिन जामुन के पेड़ की पूजा करनी चाहिए | उसे नुक्सान नहीं पहुचना चहिये |

माता महालक्ष्मी व्रत  26 अगस्त से शुरू हुए थे और आज शाम के समय देवी मां के पूजन के साथ महालक्ष्मी व्रत सम्पूर्ण होगा।  आज महालक्ष्मी व्रत का समापन के साथ-साथ राशिनुसार इस तरह करें हवन। इससे आपको विशेष लाभ मिलेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से।

Jivitputrika Vrat 2020: जितिया व्रत आज, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और व्रत कथाएं

  • अगर आप दिमागी मेहनत वाले कार्य करते हैं,  कम्प्यूटर से रिलेटिड बिजनेस  करते हैं, तो अपने कामों में सफलता पाने के लिये आज देवी मां को कमल का फूल या कोई अन्य लाल फूल चढ़ाएं।
  • अगर आप स्पोर्ट्स के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं, तो आज के दिन आप देवी मां को तेज पत्ता चढ़ाइए। साथ ही देवी को कत्था युक्त पान का भोग लगाइए।
  • मेष राशि वालों मां की कृपा पाने के लिये आज मधु, घी और शक्कर से युक्त बेल के फलों से हवन कीजिए।
  • वृष राशि वालों माता आशीर्वाद पाने के लिये आज  कमल के सूखे फूलों को जल में भीगो कर हवन कीजिये।
  • मिथुन राशि वालों  मां की  कृपा पाने के लिये आज  आप चावल से हवन कीजिये।
  • कर्क राशि वालों माता  का हाथ अपने सिर पर बनाये रखने के लिये आज घी में दुर्वा भीगोकर हवन  कीजिए।
  •  सिंह राशि वालों माता  का आशीर्वाद पाने के लिये आज घी में मदार की लकड़ी डुबोकरहवन कीजिये।

Mahalaxmi Vrat 2020: महालक्ष्मी व्रत के समापन पर मिलेगी अखंड लक्ष्मी, जानिए शुभ मुहूर्त, सामग्री और पूजा विधि

  • कन्या राशि वालों मां की कृपा पाने के लिये आज घी में गिलोय डुबोकर हवन   कीजिये।
  • तुला राशि वालों  माता  की अनुकम्पा बनाये रखने के लिये आज घी से युक्त नन्द्यावर्त के पुष्पों, पीली सरसों और लक्ष्मीवल्ली, जिसे मेषश्रृंगी भी कहते हैं से हवन कीजिये। अगर सारी चीज़ें न मिलें, तो इनमें से जो भी चीज़ें मिले, उनसे हवन कीजिये।
  • वृश्चिक राशि वालों जीवन में खुशहाली पाने के लिये आज  काली मिर्च, जीरा और सूखे नारियल की गिरी से युक्त गुड़ और घी में पके हुए पुओं का हवन कीजिये।
  • धनु राशि वालों देवी मां का आशीर्वाद बनाये रखने के लिये आज गुड़ मिश्रित जौ, तिल और चावल से हवन कीजिये।
  • मकर राशि वालों माता  की कृपा पाने के लिये आज  काले तिल से हवन  कीजिये।
  • कुंभ राशि वालों मां की कृपा से अपने जीवन को समृद्ध बनाये रखने के लिये आज चावल की खीर से हवन कीजिये।
  • मीन राशि वालों माता का आशीर्वाद बनाये रखने के लिये आज  सूखे नारियल की गिरी में घी मिलाकर हवन कीजिये।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल