1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. मैहर माता मंदिर: विश्व का एकलौता शारदा माता का मंदिर, जहां होती हर मनोकामना पूर्ण

मैहर माता मंदिर: विश्व का एकलौता शारदा माता का मंदिर, जहां होती हर मनोकामना पूर्ण

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 23, 2016 11:15 am IST,  Updated : Apr 23, 2016 01:57 pm IST

मध्यप्रदेश के सतना जिले की मैहर तहसील के पास त्रिकूट पर्वत पर बना है माता मैहर देवी का मंदिर। जहां पर मां के द्वार पंहुचने के लिए 1063 सीढियां चढ़नी पडती है। मैहर नगरी से 5 किलोमीटर दूर त्रिकूट पर्वत पर माता शारदा देवी का वास है...

maihar devi temple in madhya pradesh- India TV Hindi
maihar devi temple in madhya pradesh

धर्म डेस्क:  वैसे तो भारत के कोने-कोने में मां दुर्गा के मंदिर स्थापित है। सबसे ज्यादा मां के मंदिर ज्यादातक पहाडों में स्थापित है। जोकि अपने चमत्कारों के कारण पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। जिनके दर्शन करने दुनिया के कोने-कोने से लोग आते हैं।  

ये भी पढ़े-

मां दुर्गा के कुछ प्रमुख मंदिर जैसे कि वैष्णों देवी, ज्वाला देवा, कुष्मांडा देवी आदि मंदिर हैं। जो कि अपने चमत्कारों के कारण उनके भक्त मां के दर्शन के लिए भागे चले आते है। इसी तरह एक और मंदिर है जो कि पहाड़ों के बीच बसा हुआ है। माता शारदे का मंदिर मैहर माता। यह दुनिया का एक मात्र शारदा मां का मंदिर है।

मध्यप्रदेश के सतना जिले की मैहर तहसील के पास त्रिकूट पर्वत पर बना है माता मैहर देवी का मंदिर। जहां पर मां के द्वार पंहुचने के लिए 1063 सीढियां चढ़नी पडती है। मैहर नगरी से 5 किलोमीटर दूर त्रिकूट पर्वत पर माता शारदा देवी का वास है। पर्वत की चोटी के मध्य में ही शारदा माता का मंदिर है।

इस मंदिर के चमत्कार और कई मान्यताएं प्रचलित है। इसके अनुसार माना जाता है कि इस मंदिर को रोज रात में बंद कर दिया जाता है, क्योंकि माना जाता है कि आज भी इस मंदिर में हर रात आल्हा और उदल नाम के दो चिरंजीवी दर्शन करने आते हैं और उस दौरान अगर कोई मनुष्य मंदिर में रुकने की कोशिश करता है तो उसकी मृत्यु हो जाती है।

वैसे तो यहां पर रोज हजारो लोग दर्शन के लिए आते है। इस मंदिर के बारें में कहा जाता है कि दोनो चिरंजीवी अल्हा और उदल ने ही इस मंदिर की खोज की थी।

अगली स्लाइड में पढ़े और

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल