1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Makar sankranti 2019: मकर संक्रांति के दिन भूलकर भी न करें ये काम, वरना बाद में पड़ेगा पछताना

Makar sankranti 2019: मकर संक्रांति के दिन भूलकर भी न करें ये काम, वरना बाद में पड़ेगा पछताना

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 09, 2019 11:17 pm IST,  Updated : Jan 14, 2019 11:18 pm IST

Makar sankranti 2019: मकर संक्रांति के दिन कई ऐसे काम होते है। जिन्हें करनी की मनाही होती है। शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि अगर आपने यह वर्जित काम किए तो आपको इसका अशुभ मिलता है। जानें इन कामों के बारें में।

Makar sankranti 2019 khichdi- India TV Hindi
Makar sankranti

धर्म डेस्क: मकर संक्रांति के साथ ही सूर्य उत्तरायण हो जाता है। इस दिन दान के साथ-साथ पूजा पाठ करना का बहुत अधिक महत्व है। इस दिन दान देने से कई गुना अधिक फल मिलता है। इस बार मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी। शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि इस दिन सूर्य अपने पुत्र शनि से मिलने जाते है। जिसके साथ ही शुभ कामों की शुरुआत हो जाती है। लेकिन इस दिन कई ऐसे काम होते है। जिन्हें करनी की मनाही होती है। शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि अगर आपने यह वर्जित काम किए तो आपको इसका अशुभ मिलता है। जानें इन कामों के बारें में।

 

  • शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि इस दिन महिलाओं को अपने बाल नहीं धोना चाहिए।
  • इस दिन पेड़-पौधें की कटाई-छटाई करने से बचना चाहिए।
  • इस दिन किसी भी तरह के नशा से दूरी बनाने कर रखना चाहिए। हो सके तो एल्कोहाल क्या स्मोकिंग करने से भी बचें। इस दिन चावल और मूंगदाल का सेवन करना शुभ माना जाता है।
  • इस दिन गलती से भी लहसुन, प्याज और मांस का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा अपनी वाणी को भी पवित्र रखें। पूरा दिन किसी को अपशब्द न कहें और न ही गुस्सा करें। सभी के साथ मधुरता से पेश आएं।
  • अगर सूर्य देव की कृपा पाना चाहते हैं तो इस दिन संध्या काल यानी सूरज ढलने के बाद अन्न का सेवन न करें
  • कई लोगों की आदत होती है कि सुबह उठते ही सबसे पहले चाय पीते है। इसदिन ऐसा नहीं करना चाहिए। इस दिन सुबह उठकर स्नान दान करके ही भोजन या फिर चाय कॉफी पीना चाहिए।
  • अगर आपके घर पर कोई व्यक्ति आएं जो कि साधु, संत, भिखारी हो उसे खाली हाथ न जानें। अपने अनुसार कुछ न कुछ जरुर दान दें। इससे आपको शुभ पल मिलेगा।

Makar Sankranti 2019: मकर संक्रांति के दिन 'खिचड़ी' खाने के पीछे है ये धार्मिक कारण

मकर संक्रांति पर बनते हैं देशभर में तरह-तरह के व्यंजन, आप भी लीजिए इस बार जायका

Makar sankranti 2019: मकर संक्रांति 14 या 15 जनवरी को, जानें सही तिथि एंव शुभ मुहूर्त

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल