1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. मासिक शविरात्रि: राशिनुसार इन उपायों से करें शिव जी की पूजा, तो आपके घर होगी धन की बारिश

मासिक शविरात्रि: राशिनुसार इन उपायों से करें शिव जी की पूजा, तो आपके घर होगी धन की बारिश

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 14, 2018 05:17 pm IST,  Updated : Mar 14, 2018 11:56 pm IST

मास शिवरात्रि के दिन विभिन्न राशि वालों को कौन-से उपाय करने चाहिए कि उनके दाम्पत्य जीवन की ऊष्मा बनी रहें। घर की सुख-समृद्धि बनी रहे। दूसरे लोगों से आपके रिश्ते बेहतर हों। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार क्या उपाय करना होगा शुभ।

mashik shivratri
mashik shivratri

मिथुन राशि
अपनी संतान का बेहतर करियर सुनिश्चित करने के लिये आज के दिन  एक लोटा शुद्ध जल में थोड़ा-सा दूध और कुछ मिश्री के दाने डालकर शिवलिंग पर अर्पितकरें। ऐसा करने से आपकी संतान को अपने करियर में आ रही बाधाओं से मुक्ति मिलेगीऔर वह अपने करियर के लिये एक सही दिशा का चुनाव कर पायेगा।

कर्क राशि
अगर आपका विवाह अभी तक नहीं हुआ है और आप अपने लिये एक सुयोग्य जीवनसाथी की तलाश कर रहे हैं तो आज के दिन 11 बेलपत्र लें और उन्हें पानी से धोकर शिवलिंग पर एक-एक करके चढ़ाएं। ध्यान से सुनियेगा- पहले एक बेलपत्र चढ़ाएं और 'ऊँ नमः शिवाय' मंत्र कहें। ऐसे ही एक-एक करके सारे बेलपत्र चढ़ाएं और 'ऊँ नमः शिवाय' बोलते जायें। ऐसा करने से जल्द ही आपकी सुयोग्य जीवनसाथी की तलाश पूरी होगी। लेकिन अगर आप पहले से विवाहित हैं तो 11 बेलपत्र के साथ ही शिवलिंग पर फूल भी अर्पित करें और 'ऊँ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करें। इससे आपका दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल