1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. वैष्णो देवी: श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, 1 नवंबर से 15 हजार भक्तों को मिली दर्शन की मंजूरी

वैष्णो देवी: श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, 1 नवंबर से 15 हजार भक्तों को मिली दर्शन की मंजूरी

 Written By: PTI
 Published : Oct 30, 2020 09:22 pm IST,  Updated : Oct 30, 2020 09:26 pm IST

जम्मू कश्मीर प्रशासन ने शुक्रवार को कहा कि एक नवंबर से प्रतिदिन 15000 श्रद्धालुओं को माता वैष्णोदेवी धर्मस्थल पर दर्शन करने दिया जाएगा।

 Vaishno Devi- India TV Hindi
  Vaishno Devi Image Source : SOCIAL MEDIA

जम्मू कश्मीर प्रशासन ने शुक्रवार को कहा कि एक नवंबर से प्रतिदिन 15000 श्रद्धालुओं को माता वैष्णोदेवी धर्मस्थल पर दर्शन करने दिया जाएगा। पहले, कोविड-19 पाबंदियों की वजह से केवल 7000 श्रद्धालुओं को ही वहां जाने की अनुमति दी थी। 

प्रशासन ने कहा- 'आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों के तहत राज्य कार्यकारी समिति आदेश देती है कि दिशानिर्देश 30 नवंबर, 2020 तक जारी रहेंगे और बस उसमें थोड़ा बदलाव किया गया, अब एक नवंबर, 2020 से 7000 के बजाय 15000 श्रद्धालुओं को कटरा के एसएमवीडी धर्मस्थल जाने की जाने की इजाजत होगी।'

त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित यह धर्मस्थल कोविड-19 महामारी के चलते करीब पांच महीने तक बंद रहने के बाद 16 अगस्त को खुला था। प्रारंभ में प्रशासन ने 2000 श्रद्धालुओं को ही अनुमति दी थी जिसमें बाहर के बस 100 तीर्थयात्रियों को ही इजाजत थी। 

बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि यात्रा पंजीकरण काउंटरों पर भीड़ को रोकने के लिए श्रद्धालुओं का ऑनलाइन पंजीकरण जारी रहेगा। भवन, अर्धकुवारी और जम्मू में बोर्ड के लॉज सभी निर्धारित एसओपी के अनुपालन के साथ खुले हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल