1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Meen Sankranti 2021: मीन संक्रांति के दिन सूर्य का मीन राशि में गोचर, जानें दान, शुभ मुहूर्त, महत्व से जुड़ी बातें

Meen Sankranti 2021: मीन संक्रांति के दिन सूर्य का मीन राशि में गोचर, जानें दान, शुभ मुहूर्त, महत्व से जुड़ी बातें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 13, 2021 07:30 pm IST,  Updated : Mar 13, 2021 07:36 pm IST

जब सूर्य, मीन राशि में प्रवेश करता है तो उसे मीन संक्रांति कहा जाता है। इस बार ये तिथि 14 मार्च 2021 को है। जानिए मीन संक्रांति का शुभ मुहूर्त और महत्व।

meena sankranti 2021- India TV Hindi
meena sankranti 2021 Image Source : INSTAGRAM/ VEDICFOLKS

हिंदू पंचांग के आखिरी माह में जो संक्रांति पड़ती है उसे मीन संक्रांति कहा जाता है। हर महीने सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में भ्रमण करता है। जब सूर्य, मीन राशि में प्रवेश करता है तो उसे मीन संक्रांति कहा जाता है। इस बार ये तिथि 14 मार्च 2021 को है। इस दिन का हिंदू पंचांग में खास महत्व है। इसके साथ ही इस दिन पूजा और पवित्र नदियों में स्नान करने की भी मान्यता है। मीन संक्रांति को मुख्य रूप से ओडीशा में मनाया जाता है। जानिए मीन संक्रांति का शुभ मुहूर्त और महत्व। 

मीन संक्रांति का शुभ मुहूर्त

मीन संक्रांति का पुण्य काल- शाम 6 बजकर 18 मिनट से लेकर शाम बजकर 29 मिनट तक
अवधि- 11 मिनट

मीन संक्रांति का महत्व
सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करने को मीन संक्रांति कहा जाता है। इस राशि में सूर्य देव 14 अप्रैल तक स्थित रहेंगे। मीन संक्रांति का प्रकृति की दृष्टि से भी खास महत्व है। इस दौरान उपासना, ध्यान और योग करना लाभकारी माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान सूर्य की उपासना करने और अर्घ्य देने से नकारात्मकता दूर होती है। 

मांगलिक कार्य होते हैं वर्जित
मीन देवगुरु बृहस्पति की राशि है और सूर्यदेव जब बृहस्पति की राशि में आते हैं तो खरमास लग जाता है। यानी कि 14 मार्च से 14 अप्रैल तक खरमास रहेगा। इस दौरान कोई भी मांगलिक कार्य नहीं किया जाएगा।

जानें क्या करें मीन संक्रांति के दिन
मीन संक्रांति के दिन तिल, कपड़े, और अनाज का दान करना चाहिए। इसके अलावा इस दिन गाय को चारा खिलाना भी शुभ माना जाता है। 

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल