1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. वैज्ञानिक भी हैरान आखिर क्या है इस शिवलिंग का दिन में तीन बार रंग बदलने के पीछे का कारण

वैज्ञानिक भी हैरान आखिर क्या है इस शिवलिंग का दिन में तीन बार रंग बदलने के पीछे का कारण

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 23, 2017 04:30 pm IST,  Updated : Feb 23, 2017 04:38 pm IST

धौलपुर जिले में राजस्थान और मध्यप्रदेश की सीमा पर स्थापित यह शिवलिंग अपनी खासियत के कारण विश्व प्रसिद्ध है। इस शिवलिंग की खासियत यह है कि यह शिवलिंग न की सिर्फ दिन में तीन बार रंग बदलता है बल्कि इसका कोई अंत भी नहीं है।

Shivling in Dholpur
Shivling in Dholpur

स्थापना की नहीं कोई जानकारी

माना जाता है कि यह मंदिर हजारों साल पुराना है। इस बारें में किसी को नहीं पता कि आखिर यह मंदिर कैसे, कब यहा स्थापित हुआ। रोजाना यहां पर सैकड़ो भक्तों की भीड़ लगती है।

दर्शन करने मात्र से हो जाती है ये मन्नत पूरी
इस मंदिर को लेकर मान्यता है कि इस मंदिर में दर्शन करने से कुंवारी और कुंवारा की शादी की मन्नत पूरी हो जाती है। आपकी इच्छानुसार आपको वर प्राप्त होता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल