1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. मोहिनी एकादशी: इस व्रत को करने से मिलती है हर पाप से मुक्ति

मोहिनी एकादशी: इस व्रत को करने से मिलती है हर पाप से मुक्ति

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 16, 2016 01:00 pm IST,  Updated : May 16, 2016 01:24 pm IST

इस दिन पूजा-पाठ करने से आपकी हर मनोकामना भी पूर्ण हो जाती है। इस बार मोहिनी एकादशी 17 मई, मंगवार के दिन है। जानिए पूजा-विधि और कथा के बारें में।

pooja path
pooja path

एकादशी व्रत पूजा विधि

इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर भगवान का मनन करते हुए सबसे पहले व्रत का संकल्प करें। इसके बाद सभी कामों से निवृत्त होकर स्नान करें। इसके बाद पूजा स्थल में जाकर भगवान श्री कृष्ण की पूजा विधि-विधान से करें। इसके लिए धूप, दीप, नैवेद्य आदि सोलह चीजों से करने के साथ रात को दीपदान करें। इस दिन रात को सोए नहीं।

सारी रात जगकर भगवान का भजन-कीर्तन करें। इसी साथ भगवान से किसी प्रकार हुआ गलती के लिए क्षमा भी मांगे। अगले दूसरे दिन यानी की 4 मई, बुधवार के दिन सुबह पहले की तरह करें। इसके बाद ब्राह्मणों को ससम्मान आमंत्रित करके भोजन कराएं और अपने अनुसार उन्हे भेट और दक्षिणा दे। इसके बाद सभी को प्रसाद देने के बाद खुद भोजन करें।

व्रत के दिन व्रत के सामान्य नियमों का पालन करना चाहिए। इसके साथ ही साथ जहां तक हो सके व्रत के दिन सात्विक भोजन करना चाहिए। भोजन में उसे नमक का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इससे आपको हजारों सालों की तपस्या के बराबर फल मिलेगा।

अगली स्लाइड में पढ़े कथा के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल