1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 11 दिसंबर को चंद्रमा हो रहा है कन्या का गोचर, आपकी राशि में पड़ेगा ये प्रभाव

11 दिसंबर को चंद्रमा हो रहा है कन्या का गोचर, आपकी राशि में पड़ेगा ये प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 07, 2017 04:38 pm IST,  Updated : Dec 07, 2017 04:44 pm IST

11 दिसंबर को चंद्रमा कन्या राशि में प्रवेश कर रहा है। जिसके कारण कुछ राशियों के लिए अच्छा तो कुछ राशियों के अशुभ होगा जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और राशिनुसार क्या उपाय करें...

Horoscope
Image Source : PTIHoroscope

मिथुन राशि
इस समय चन्द्रमा आपके चौथे घर में स्थित है। चौथे घर का संबंध हमारी जिंदगी में माता, भूमि-भवन और वाहन के सुख से होता है। दिन, नक्षत्र और योग के संयोग से इस शुभ दिन को और भी शुभ बनाने के लिये और अपना मनोबल ऊंचा करने के लिये-
आज किसी भी काम को करने से पहले पानी या दूध से भरा घड़ा घर में किसी उचित स्थान पर रख दें और काम पूरा होने के बाद उस घड़े का दान कर दें।
अपने पिता या पिता के पिता, यानी दादा जी के साथ मन्दिर में जायें।  

कर्क राशि
इस समय चन्द्रमा आपके तीसरे घर में स्थित है। तीसरे घर का मालिक अकारक होता है। लेकिन इस स्थान का मालिक जनसंपर्क बनाने में मदद करता है। इसके शुभ फलों में भाई-बहनों और पड़ोसियों से संबंध अच्छे होते हैं। अतः शुभ फलों को सुनिश्चित करने के लिये और अपना मनोबल ऊंचा करने के लिए करें ये उपाय...

  • महिलाओं का सम्मान करें। अगर आप स्वंय एक महिला हैं तो आयु में अपने से बड़ी महिलाओं का सम्मान और उनकी सेवा करें।                    
  • किसी धर्मस्थल पर या मन्दिर में गुड़ का दान करें।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों और उपायों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल