1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. भूलकर भी 29 सितंबर तक न करें ये काम, बरसेगा मां दुर्गा का प्रकोप

भूलकर भी 29 सितंबर तक न करें ये काम, बरसेगा मां दुर्गा का प्रकोप

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 22, 2017 10:03 am IST,  Updated : Sep 22, 2017 10:03 am IST

मां शक्ति की आराधना का पर्व शारदीय नवरात्र 21 सितंबर से शुरू हो चुका है, जो 29 सितंबर तक रहेगा। नवरात्र देवी की पूजा-अर्चना करने का सबसे शुभ और खास समय माना जाता है। इन दिनों में भूलकर भी इन कामों को न करें, नहीं को मां रुष्ठ हो जाती है..

diya
diya
  • अगर आप नवरात्र में व्रत रख रहे है  और अपने घर में कलश की स्थापना कर रहे है, अंखड ज्योति जला रहे है या पिर माता की चौकी का आयोजन किया हो तो कभी भी घर को अकेला न छोड़े, क्योंकि माता किसी भी समय आपके घर आ सकती है।
  • इन नवरात्रों के नौ दिनों में अपने नाखूनों को नहीं काटना चाहिए।
  • इन दिनों में किसी भी दिन काले रंग के कपड़े धारण न करें। यह अशुभ माना जाता है।
  • इन नौ दिनों के अंदर आप कभी भी नींबू को न काटें। अशुभ माना जाता है।
  • नवरात्रों में प्याज, लहसुन और नॉन वेज, शराब का सेवन नही करना चाहिए।
  • अगर आपने व्रत रखा हुआ है तो आप चमड़े से बनी हुई बेल्ट, पर्स, जूते-चप्पल, बैग आदि का इस्तेमाल न करें।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल