1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 29 सितंबर तक करें ये उपाय, होगी हर इच्छा पूरी

29 सितंबर तक करें ये उपाय, होगी हर इच्छा पूरी

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 28, 2017 07:14 am IST,  Updated : Sep 28, 2017 07:14 am IST

नवरात्र को माता की आराधना का विशेष पर्व माना जाता है। साथ ही, तंत्र-मंत्र व यंत्र से जुड़े कामों के लिए भी इन दिनों का बहुत महत्व है। नवरात्र पर्व का जल्द ही समापन होने वाला है। इससे पहले ये उपाय अपनाकर मां का आर्शीवाद, कृपा पा लें। जानिए उपाय...

durga- India TV Hindi
durga Image Source : PTI

धर्म ड़ेस्क: नवरात्र में मां दुर्गा की अराधना करने का विशेष पर्व है। इन दिनों में अराधना के साथ-साथ तंत्र-मंत्र से जुड़े काम भी किए जाते है। जिनका बहुत अधिक महत्व होता है।

इन दिनों में मां दुर्गा जल्द ही अपने भक्तों के ऊपर प्रसन्न होती है। इन दिनों में ये कुछ उपाय करने से आप अपने लाइफ में सुख-समृद्धि आएगी। इसके साथ ही आपको अपार धन की प्राप्ति होगी। जानिए इन उपायों के बारें में।

  • एक मिट्टी की कोरी हांडी में दूध, दही, घी, शक्कर, मिश्री, कपूर और शहद डालकर उस हांडी को घर के पश्चिम दिशा में रखें, हांडी के चारों तरफ चार नींबू रख दें। इसके आगे दुर्गा नवार्ण मंत्र का 21 बार जप करें और आज ही वो हांडी किसी नदी या तालाब में ले जाकर नदी या तालाब के किनारे जमीन में गाड़ दें, नींबूओं को भी चारों तरफ दबा दें, तो माता की कृपा से शीघ्र ही आपको भूमि और भवन प्राप्त होगा।
  • नवरात्र के दौरान किसी भी दिन स्नान आदि करने के बाद उत्तर दिशा की ओर मुंह करके पीले आसन पर बैठ जाएं। अपने सामने तेल के 9 दीपक जला लें। दीपक के सामने लाल चावल (चावल को रंग लें) की एक ढेरी बनाएं। फिर उस पर एक श्रीयंत्र रखकर उसका कुमकुम, फूल, धूप, व दीप से पूजन करें। उसके बाद एक प्लेट पर स्वस्तिक बनाकर उसे अपने सामने रखकर पूजन करें। 1 माला श्रीं मंत्र का जप करें। इसके बाद यंत्र को अपने पूजा स्थल पर उस प्लेट में स्थापित कर लें और शेष सामग्री को नदी में प्रवाहित कर दें। एेसा करने से अचानक धन लाभ होने के योग बन सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

अगली स्लाइड में पढ़े और उपायों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल