1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Navratri 2017: कल से शुरु हो रहे है नवरात्र, जानिए कलश स्‍थापना और पूजा का शुभ मुहूर्त

Navratri 2017: कल से शुरु हो रहे है नवरात्र, जानिए कलश स्‍थापना और पूजा का शुभ मुहूर्त

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 14, 2017 10:29 am IST,  Updated : Sep 20, 2017 07:11 pm IST

अश्विन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा के दिन से शारदीय नवरात्र की शुरुआत होती है। इस बार 21सितंबर से नवरात्र शुरु हो रहे है। इस बार मां दुर्गा नौका में सवार होकर आपके द्वार आएगी। जानिए शुभ मुहूर्त...

durga- India TV Hindi
durga

धर्म डेस्क:  आश्विनी शुक्ल पक्ष से शारदीय नवरात्र की शुरूआत हो रही है। इस बार 21 सितंबर, गुरुवार से शुरु हो रहे है।  इस बार नवरात्र पूरे 9 दिन के पड़ रहे है। इस बार मां दुर्गा नौका पर सवार होकर आयेंगी और कुक्कूट, यानी मूर्गे पर बैठकर जायेंगी। इन नौ दिन साधना के लिए बड़े ही फलदायी बताए गए हैं। माता दुर्गा की साधना के अलावा आप इन दिनों और देवी-देवताओं की उपासना करके भी विशेष फल प्राप्त कर सकते हैं।

21 सितंबर से माता के शैलपुत्री रूप का पूजन किया जायेगा। साथ ही कलश स्थापना भी की जायेगी। कलश स्थापना की विधि और मुहूर्त से आप मां की कृपा पा सकते है।

इस दिन राहुकाल छोड़कर किसी भी समय कलश स्थापना कर सकते हैं।

कलश स्थापना ,Navratri 2017 Puja Vidhi, Durga Puja:

द्विस्वभाव लग्न: दोपहर 12 बजकर 48 मिनट से 2 बजकर 52 मिनट तक   
अभिजित मुहूर्त: दोपहर 11 बजकर 40 मिनट से 12 बजकर 20 मिनट तक रहेगा।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल