1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. मां दुर्गा की आरती करते दिखे पीएम मोदी, देशवासियों को दी नवरात्र उत्सव की शुभकामनाएं

मां दुर्गा की आरती करते दिखे पीएम मोदी, देशवासियों को दी नवरात्र उत्सव की शुभकामनाएं

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 07, 2021 11:00 am IST,  Updated : Oct 07, 2021 11:11 am IST

नवरात्र के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो ट्वीट किए हैं। पहले ट्वीट में वो मां दुर्गा की आराधना करते दिख रहे हैं।

 PM Modi Wishes On Navratri- India TV Hindi
 PM Modi Wishes On Navratri Image Source : TWITTER/NARENDRAMODI

आज से शारदीय नवरात्र शुरू हो रहे हैं। इस खास मौके पर देशभर में धूमधाम से मां दुर्गा का स्वागत किया जा रहा है। इस पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मे भी देशवासियों को नवरात्र की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही उन्होंने देश के लिए सुख-समृद्धि की कामना भी की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को नवरात्र आरंभ होने पर इस पर्व के पहले दिन देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नवरात्र सभी के जीवन में शक्ति, अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि लाए। 

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, 'सभी को नवरात्र की शुभकामनाएं। आने वाले दिन जगत जननी मां की पूजा के लिए स्वयं को समर्पित करने के हैं। नवरात्र सभी के जीवन में शक्ति, अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि लाए।'

Shardiya Navratri 2021: शारदीय नवरात्र शुरू, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

एक दूसरे ट्वीट पीएम मोदी ने मां शैलपुत्री से प्रार्थना का एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसके साथ लिखा, 'यह नवरात्रि का पहला दिन है और हम मां शैलपुत्री से प्रार्थना करते हैं। यहां एक स्तुति है जो उन्हें समर्पित है।'

नवरात्र के अवसर पर इन मैसेज के साथ दें शुभकामनाएं, Whatsapp-Facebook पर करें पोस्ट

आपको बता दें कि नवरात्र की आज से शुरुआत हो गई है जो 14 अक्टूबर को समाप्त होंगे। इस बार तृतीया और चतुर्थी तिथि एक दिन पड़ने के कारण नवरात्र 8 दिन के पड़ रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल