1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. नवरात्र का तीसरे दिन के साथ मंगलवार, इन उपायों से करें मां चंद्रघंटा को प्रसन्न

नवरात्र का तीसरे दिन के साथ मंगलवार, इन उपायों से करें मां चंद्रघंटा को प्रसन्न

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 19, 2018 10:03 pm IST,  Updated : Mar 19, 2018 10:03 pm IST

किसी भी तरह की परेशानी से मुक्ति पाने के लिये आज के दिन मां चंद्रघंटा का ध्यान करके उनके इस मंत्र का जाप करना चाहिए। जानिए ऐसे ही और उपायों के बारें में

navratri 3rd day
navratri 3rd day

  • अगर आपके विवाह में कोई परेशानी आ रही है या फिर आपके बच्चों के विवाह में कोई परेशानी आ रही है, तो नवरात्र में एक गोबर के उपले या कंडे की कोर बनाएं और देवी मां के सामने रख दें। अब उस जलती हुई कोर पर 6 कपूर और 36 लौंग के जोड़े लेकर आहुति दें और अपने विवाह में आ रही परेशानियों को दूर करने के लिये देवी मां से प्रार्थना करें। आप ये उपाय नवरात्र के आखिरी दिन
  • तक जारी रख सकते हैं। ऐसा करने से आपके या आपकी संतान के विवाह में आ रही परेशानियों का हल जल्द से जल्द निकलेगा और देवी मां ने चाहा तो नवरात्र में ही आपकी बात बन जायेगी।
  • संतान का सुख पाने के लिये या अपनी संतान से अच्छा सामंजस्य स्थापित करने के लिये नवरात्र के दौरान 30 लौंग, 5 कपूर की टिकिया और कुछ मात्रा में अनार के दाने लेकर उसका चूरा कर लें और उससे मां दुर्गा को आहुति दें। ऐसा करने से आपको संतान का सुख मिलेगा, साथ ही संतान के साथ आपका तालमेल अच्छा होगा।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल