1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. भूलकर भी इस दिशा में न लगाएं घड़ी, होगा अशुभ

भूलकर भी इस दिशा में न लगाएं घड़ी, होगा अशुभ

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 13, 2017 10:06 am IST,  Updated : Sep 13, 2017 10:08 am IST

अपना हर काम हम समय के अनुसार या समय देखकर ही करते हैं और समय देखने के लिए घर में या ऑफिस में एक घड़ी की आवश्यकता तो होती है। अगर इसे गलत दिशा में टांग दिया जाएं, तो ये आपके लिए हानिकारक साबित हो सकती है, जानिए किस दिशा में नहीं रखना चाहिए घड़ी।

watch- India TV Hindi
watch

धर्म डेस्क: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र एक ऐसा शास्त्र है जिसके हिसाब से हम लोग हर चीज करते है। जिससे कि घर में खुशहाली आए, धन की कमी न हो साथ ही परिवार के किसी भी व्यक्ति को कोई भी समस्या न हो। इसके कारण हम वास्तु के अनुसार हर चीज को उठा कर रखते है।

हम अपने घर में ऐसे चीजे रखते है या लाते है। जिससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा निकल कर सकारात्मक ऊर्जा आए। हम सभी चाहते है कि हमारा जीवन में कभी खुशियों की कमी न हो। साथ ही परिवार के किसी भी सदस्य को कोई बीमारी या अन्य समस्या न हो। इसके लिए हम हमेशा जागरुक रहते है।

अपना हर काम हम समय के अनुसार या समय देखकर ही करते हैं और समय देखने के लिए घर में या ऑफिस में एक घड़ी की आवश्यकता तो होती है। ऐसे में जरूरी है कि हम घड़ी को उचित दिशा में लगाएं, क्योंकि घड़ी कि दिशा हमारे काम और उसके नतीजे की दिशा तय करने में सहायक है।

जिस प्रकार सही दिशा में घड़ी लगाने से अच्छे परिणाम देखने को मिलते हैं उसी प्रकार घर या ऑफिस में अगर गलत दिशा में घड़ी लगी हो तो यह आपके लिए नकारात्मक परिणाम ला सकती है। इसलिए सही दिशा का चुनाव करना बेहद जरूरी है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर या ऑफिस की दक्षिणी दिशा की दीवार पर घड़ी नहीं लगानी चाहिए, क्योंकि दक्षिण दिशा को यम की दिशा माना जाता है और हिन्दू शास्त्रों में यम को मृत्यु का देवता माना गया है। इस दिशा में घड़ी लगाने से बिजनेस के मार्ग में बाधाएं आनी शुरू हो जाती हैं। साथ ही घर के लोगों पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ता है। घर की दक्षिण दिशा के अलावा घर के मुख्य दरवाजें के ऊपर भी घड़ी न लगाएं।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल