1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. साल 2016: कर्क राशि वालों के लिए कुछ ऐसा रहेगा नया साल

साल 2016: कर्क राशि वालों के लिए कुछ ऐसा रहेगा नया साल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 30, 2015 07:29 pm IST,  Updated : Dec 30, 2015 07:41 pm IST

धर्म डेस्क: कर्क राशि जल तत्व राशि है और इसका चिन्ह केकडा है। इस राशि के प्रभाव से आप भावुक प्रवृति के हो सकते हैं। आप अपने मित्रों के लिए जान तक न्यौछावर करने से

cancer- India TV Hindi
cancer

धर्म डेस्क: कर्क  राशि जल तत्व राशि है और इसका चिन्ह केकडा है। इस राशि के प्रभाव से आप भावुक प्रवृति के हो सकते हैं। आप अपने मित्रों के लिए जान तक न्यौछावर करने से भी पीछे नहीं हटते है। 

कर्क राशि के जातकों में कर्क का एक विशेष गुण देखा जा सकता है जैसे केकडा जब किसी वस्तु या जीव को अपने पंजों में जकड़ लेता है तो उसे आसानी से नही छोडता है, भले ही इसके लिये उसे अपने पंजे गंवाने पडे। कर्क राशि के व्यक्ति में अपने इसी स्वभाव के कारण जिस बात को मन से लगा लेते हैं और उसे त्याग नहीं पाते हैं।  कर्क राशि का स्वामी चन्द्रमा है।

इस राशि के स्वामी और विशेषताओं के फलस्वरूप जातक में सौम्यता व भावनात्मकता का भाव देखा जा सकता है। आप दवाओं और द्रव्यों का आयात, अन्वेषण और खोज, भूमि या खानों का निर्माण व विकास, जल से प्राप्त होने वाली वस्तुओं आदि, जन उपयोगी कम्पनियों में काम करके भी धन कमा सकते हैं।

आप नेवी, दुग्ध उत्पाद, मछली उत्पादन, शहद, होटल व्यवसाय जैसे कामों से जुड़ सकते हैं।  चित्रकला, जल और सिंचाई विभाग से संबंधित, व्यापार और वनस्पति विज्ञान, कपास, चावल और सफेद धातु तथा मून स्टोन से संबंधित क्षेत्र आप के लिए उपयुक्त हैं।

फाइनेन्शियल मामलों में वर्ष की इस आरंभिक तिमाही में आपके खर्चे अधिक बने रह सकते हैं।  मार्च में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।  वर्ष की दूसरी तिमाही आपके लिए मिश्रित फल प्रदान करने वाली रह सकती है।

अगली स्लाइड में इसके बारें में औक जानकारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल