1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. कमला एकादशी: आज बन रहा है अद्भुत संयोग, इस शुभ मुहूर्त में ऐसे पूजाकर भगवान विष्णु को करें प्रसन्न

कमला एकादशी: आज बन रहा है अद्भुत संयोग, इस शुभ मुहूर्त में ऐसे पूजाकर भगवान विष्णु को करें प्रसन्न

 Edited By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : May 24, 2018 02:11 pm IST,  Updated : May 25, 2018 06:58 am IST

पद्मिनी एकादशी में बहुत ही खास संयोग है। ऐसा संयोग 3 साल बाद पड़ा है। यह पूरी तरह से भगवान विष्णु में समर्पित है। जो भी इस दिन व्रत रखते है उन्हें अपार लाभ प्राप्त होता है। धन और स्वास्थ्य का आर्शीवाद मिलता है और शत्रुओं का नाश होता है। भगवान विष्णु ने पद्मिनी को पुत्र का वरदान दिया था। इसके साथ संतान की भी प्राप्ति होती है।

kamala ekadashi 2018
kamala ekadashi 2018

पूजा विधि
शास्त्रों में एकादशी के दिन व्रत रखने की परंपरा है। अतः जो लोग व्रत रखना चाहते हैं, वे आज के दिन सुबह स्नान आदि के बाद साफ कपड़े पहनकर व्रत का संकल्प लें और विधि-पूर्वक भगवान की पूजा करें। जो लोग व्रत नहीं भी रख रहे हैं, उन्हें भी अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिये आज के दिन भगवान विष्णु की पूजा जरूर करनी चाहिए। इसके लिये सबसे पहले तुलसी दलों से भगवान की पूजा करनी चाहिए। फिर चन्दन का टीका लगाना चाहिए और कोई एक मौसमी फल भगवान को अर्पित करना चाहिए। जैसे इस समय आम का सीजन है, तो आप श्री विष्णु को आम का फल अर्पित कर सकते हैं। इसके बाद भगवान के आगे घी का दीपक जलाकर

आज के दिन इस प्रकार श्री विष्णु की पूजा करने से आपकी जो भी इच्छा होगी, वह जरूर पूरी होगी। इसके साथ ही अगर संभव हो तो पूजा आदि के बाद किसी ब्राह्मण को भोजन जरूर कराना चाहिए और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लेना चाहिए। इससे आपकी दिन-दुगनी, रात-चौगनी तरक्की होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल