1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Aaj Ka Panchang: जानें 13 अक्टूबर 2020 का पंचांग, जानें राहुकाल, शुभ और अशुभ मुहूर्त और व्रत

Aaj Ka Panchang: जानें 13 अक्टूबर 2020 का पंचांग, जानें राहुकाल, शुभ और अशुभ मुहूर्त और व्रत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 12, 2020 07:39 pm IST,  Updated : Oct 12, 2020 07:46 pm IST

आश्विन कृष्ण पक्ष की उदया एकादशी और दिन मंगलवार है। एकादशी तिथि आज दोपहर 2 बजकर 36 मिनट तक ही रहेगी उसके बाद द्वादशी तिथि लग जाएगी। जानिए मंगलवार का पंचांग।

13 अक्टूबर 2020 का पंचांग- India TV Hindi
13 अक्टूबर 2020 का पंचांग Image Source : INDIA TV

आश्विन कृष्ण पक्ष की उदया एकादशी और दिन मंगलवार है। एकादशी तिथि आज दोपहर 2 बजकर 36 मिनट तक ही रहेगी उसके बाद द्वादशी तिथि लग जाएगी। दोपहर 2 बजकर 36 मिनट तक कुमार योग रहेगा साथ ही शाम 5 बजकर 42 मिनट तक शुभ योग रहेगा। इसके अलावा रात 10 बजकर 54 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल के साथ-साथ सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त और व्रत-त्योहार के बारे में।

इस स्वभाव वाले मनुष्य का जिंदगी में होता है सबसे बुरा हाल, अपने और पराए सबसे पहले करते हैं वार

13 अक्टूबर का पंचांग

यायीजयद योग - 15 अक्टूबर की सूर्योदय से सुबह 8 बजकर 33 मिनट तक

सर्वार्थसिद्धि योग - 17 अक्टूबर की दोपहर पहले 11 बजकर 52 मिनट से अगली सुबह सूर्योदय तक

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय का समय :  सुबह 5 बजकर 55 मिनट 

सूर्यास्त का समय :  शाम 5 बजकर 32 मिनट
चंद्रोदय का समय:   रात 2 बजकर 56 मिनट, 14 अक्टूबर
चंद्रास्त का समय :  दोपहर 3 बजकर 24 मिनट

जन्म से ही मनुष्य के साथ जुड़ जाते हैं ये 4 चार गुण, लाख कोशिश करने के बाद भी नहीं कर सकता कोई हासिल

13 अक्टूबर को पड़ने वाला व्रत
आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी का व्रत है। इस व्रत का हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना जाता है। एकादशी का व्रत सभी व्रतों में श्रेष्ठ फल देने वाला माना गया है। अधिक मास की अंतिम एकादशी होने के कारण इसको बहुत ही शुभ माना गया है। 

आज का राहुकाल

दिल्ली - दोपहर बाद 03:00 बजे से शाम 04:27 तक                  
मुंबई - दोपहर बाद 03:21 से शाम 04:49 तक                      
चंड़ीगढ़ - दोपहर बाद 03:01 से शाम 04:27 तक               
लखनऊ - दोपहर 02:46 से शाम 04:13 तक            
भोपाल - दोपहर बाद 03:01 से शाम 04:28 तक  
कोलकाता - दोपहर 02:18 से दोपहर बाद 03:45 तक         
अहमदाबाद - दोपहर बाद 03:20 से शाम 04:48 तक   
चेन्नई - दोपहर 02:53 से शाम 04:22 तक 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल