1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Aaj Ka Panchang: जानिए 15 अक्टूबर 2020 का पंचांग, साथ ही जानें राहुकाल, शुभ मुहूर्त और व्रत

Aaj Ka Panchang: जानिए 15 अक्टूबर 2020 का पंचांग, साथ ही जानें राहुकाल, शुभ मुहूर्त और व्रत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 14, 2020 06:34 pm IST,  Updated : Oct 14, 2020 06:34 pm IST

अधिक आश्विन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि त्रयोदशी और दिन गुरुवार है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए गुरुवार का पंचांग। में

Aaj Ka Panchang: जानिए 15 अक्टूबर 2020 का पंचांग, साथ ही जानें राहुकाल, शुभ मुहूर्त और व्रत- India TV Hindi
Aaj Ka Panchang: जानिए 15 अक्टूबर 2020 का पंचांग, साथ ही जानें राहुकाल, शुभ मुहूर्त और व्रत Image Source : INDIA TV

अधिक आश्विन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि त्रयोदशी और दिन गुरुवार है | त्रयोदशी तिथि  सुबह 8 बजकर 34 मिनट तक ही रहेगी उसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी जोकि पूरा दिन पूरी रात पार कर शुक्रवार भोर 4 बजकर 53 मिनट तक रहेगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल के साथ-साथ सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त और व्रत-त्योहार के बारे में।

आज का शुभ मुहूर्त

ब्रह्म योग- सुबह 10 बजकर 19 मिनट तक 

कुमार योग- शाम 5 बजकर 58 मिनट से  शुक्रवार सुबह सूर्योदय तक
उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र-  शाम 5 बजकर 58 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 20 मिनट से दोपहर 12 बजकर 7 मिनट तक
अमृत काल- सुबह 11 बजकर 35 मिनट से दोपहर 1 बजे तक।

17 अक्टूूबर को सूर्य कर रहा है तुला राशि में प्रवेश, मिथुन, कर्क सहित इन राशियों पर पड़ेगा अधिक असर

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय का समय :  सुबह 5 बजकर 56 मिनट
सूर्यास्त का समय : शाम 5 बजकर 31 मिनट
चंद्रोदय का समय:  सुबह 5 बजकर 7 मिनट
चंद्रास्त का समय :  दोपहर 4  बजकर 47 मिनट तक।

Dussehra 2020: दशहरा की तिथि को लेकर है असमंजस, जानें 25 या 26 किस दिन होगी विजयदशमी

गुरुवार को पड़ने वाला व्रत

मासिक शिवरात्रि व्रत
हर माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मास शिवरात्रि व्रत किया जाता है।  धार्मिक मान्यताओं में जिस प्रकार चतुर्थी तिथि को भगवान गणेश की पूजा का विधान है, उसी प्रकार कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को भगवान शिव की तिथि बताया गया है। अत: आज मास शिवरात्रि व्रत है | आज के दिन भगवान शंकर की पूजा-अर्चना का विधान है। इस दिन  भगवान शंकर  को बेलपत्र, पुष्प, धूप-दीप और भोग चढ़ाने के बाद शिव मंत्र का जप किया जाता है | कहते हैं ऐसा करने से मनचाहे फल की प्राप्ति होती है और जीवन में चल रही सभी समस्याओं का समाधान भी निकलता है | इसके अलावा आज  जो भक्त मास शिवरात्रि का व्रत करते हैं, भगवान शिव उनसे प्रसन्न होकर उनके सभी कामों को सफल बनाते हैं।

आज का राहुकाल

दिल्ली- दोपहर 01:33 से दोपहर 02:59 तक                                   
मुबंई - दोपहर 01:52 से दोपहर बाद 03:20 तक                      
चंड़ीगढ़ - दोपहर 01:34 से दोपहर 02:59 तक        
लखनऊ - दोपहर 01:18 से दोपहर 02:45 तक         
भोपाल - दोपहर 01:33 से दोपहर 03:00 बजे तक   
कोलकाता - दोपहर 12:50 से दोपहर 02:17 तक     
अहमदाबाद - दोपहर 01:52 से दोपहर बाद 03:19 तक     
चेन्नई - दोपहर 01:23 से दोपहर 02:52 तक-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल